"लाशों से ऊपर उठा करियर, पीछे मेरे हैं अमित शाह", और बुलंद हुए कुणाल कामरा के इरादे-हौसले

Kunal Kamra

Kunal Kamra PM Modi Tanashah Video: मशहूर कॉमेडियन कुणाल कामरा पिछले दिनों काफी विवादों में आ गए थे। दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने कई सारे नेताओं पर कटाक्ष किया और इसके चलते उनका काफी विवादों का भी सामना करना पड़ा। दरअसल महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का मजाक उड़ाने के चलते उन पर एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी थी।

पीएम मोदी पर कुणाल कामरा का वीडियो

अब इसी बीच कुणाल का एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है और इसमें वह स्टैंड अप करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। कुणाल कामरा ने अपने एक गाने के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तानाशाह और दोगला बताया है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करने के लिए शाहरुख खान की फिल्म बादशाह से 'बादशाह ओ बादशाह' गाने को नए लिरिक्स के साथ में तैयार किया।

कुणाल कामरा का पीएम मोदी पर विवादित

जिसका वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि दोगला हूं मैं, खोकला भी हूं। खाता रोज में ढोकला भी हूं। स्कीमें चुराना, अपना बताना, बस यही मेरा कसूर। डिग्री मैं अपनी दिखाता नहीं, नौकरी किसी की लगती नहीं। चारों तरफ हैं मेरे ही चमचे, ईवीएम पर बस मेरा नाम। लाशों से ऊपर उठा करियर, पीछे मेरे हैं अमित शाह।

पीएम मोदी को बताया था तानाशाह

कुणाल आगे गाते हैं कि झूठी कहानी सच्ची लागे, मेलोनी तू मुझे अच्छी लागे। झूठी कहानी सच्ची लागे, मेलोनी तू मुझे अच्छी लागे। चुटिया बनाना, बरतन बजवाना; चुटिया बनाना, बरतन बजवाना, बस यही मेरा कसूर। गरीबों से मेरा नाता नहीं, ईडी से कोई बच पता नहीं। तनाशाह ओ तनाशाह, तनाशाह ओ तनाशाह।

More from Filmibeat

Read more about: kunal kamra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X