कॉमेडियन Gaurav Gupta ने पाकिस्तान से आए फैन की ली क्लास, सबके सामने हनुमान चालीसा पढ़ने को कहा

Gaurav Gupta Pakistani Fan: भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में जहां एक तरफ तनाव बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर कॉमेडियन गौरव गुप्ता ने इस माहौल में भी अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसी से लोटपोट कर दिया।
पाकिस्तान फैन को किया रोस्ट
दरअसल, गौरव गुप्ता इन दिनों अपने US-कनाडा टूर पर हैं और हाल ही में उनके एक शो में कुछ खास हो गया। शो के दौरान गौरव को पता चला कि उनकी ऑडियंस में एक शख्स पाकिस्तान से भी आया है। फिर क्या था, गौरव ने मौके का पूरा फायदा उठाया और शुरू हो गया एक मजेदार 'रोस्ट'!
हनुमान चालीसा पढ़ने को कहा
जैसे ही उन्होंने पाकिस्तानी फैन को देखा, उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- "चलो अब हनुमान चालीसा पढ़ो भाई, पढ़ो!" इस पर वहां मौजूद ऑडियंस जोर-जोर से हंसने लगी और तालियां बजने लगीं।
खूब की बेइज्जती
गौरव ने उससे पूछा, "तुम्हें मेरे जोक्स समझ आ रहे हैं?" जब फैन ने हां में जवाब दिया, तो गौरव ने चुटकी ली- "तो फिर समझ क्यों नहीं आता कि कश्मीर नहीं मिलेगा? इतने सालों से समझा रहे हैं, फिर भी चले आते हो!"
पाकिस्तानी फैन ने भी अच्छे मूड में लिया
इतना कहने के बाद गौरव ने उस फैन की हिम्मत की तारीफ करते हुए कहा- "भाई, तुम दिलेर हो जो यहां तक आ गए। कलाकार तो बैन हैं, लेकिन फैन तो अभी भी आ सकते हैं!" इस पूरे मजाक को उस पाकिस्तानी फैन ने भी बड़े ही अच्छे मूड में लिया।
लोगों ने की गौरव गुप्ता की तारीफ
जब गौरव ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया, तो फैंस ने जमकर रिएक्ट किया। लोग बोले - "गौरव की कॉमिक टाइमिंग तो लाजवाब है!" और कई लोग उस पाकिस्तानी फैन की भी तारीफ करने लगे कि उसने मजाक को दिल से अपनाया।
गौर करने वाली बात ये है कि फिलहाल भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर पूरी तरह से बैन है। ना उनके गाने सुनाई दे रहे हैं, ना फिल्में दिखाई जा रही हैं। यहां तक कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स तक को ब्लॉक कर दिया गया है। लेकिन कॉमेडी की यही खूबी है - वो लोगों को जोड़ती है, हंसी के बहाने दिलों को करीब लाती है। और इस शो में गौरव गुप्ता ने वही करके दिखाया है।


Click it and Unblock the Notifications











