Sofia Qureshi Salary: सोफिया कुरैशी को खुफिया ऑपरेशन करने के लिए सरकार देती है इतनी मोटी रकम, जानिए कमाई

Sofia Qureshi Salary: पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर में जो नाम सबसे ज्यादा चर्चाओं में आया वो है कर्नल सोफिया अंसारी का। सोफिया अंसारी ने भारत सरकार और आर्मी के इस खुफिया मिशन को बेहद ही सफलतापूर्वक अंजाम दिया और पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए। इसके बाद अब सोफिया अंसारी के लाइफ और उनसे जुड़ी हर चीज जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।
सोफिया कुरैशी की सैलरी
पूरी दुनिया की रोल मॉडल बन चुकी सोफिया कुरैशी की कई पीढ़ियां डिफेंस से जुड़ी रह चुकी हैं। पति-बच्चों और परिवार से जुड़ी जानकारी के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर कई लोग उनकी सैलरी के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में हम उस पद से जुड़ी सैलरी और सरकारी भत्तों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
सैलरी के साथ मिलते हैं भत्ते
कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना के एक अहम पद पर आसीन हैं और उनकी बेसिक सैलरी ₹1,21,200 से लेकर ₹2,12,400 के बीच होती है। इसके साथ ही, भारतीय सेना में सेवा देने के लिए उन्हें कई अन्य भत्ते और लाभ भी मिलते हैं, जो उनकी कुल आय को और बढ़ाते हैं।
मिलिट्री सर्विस पे
कर्नल सोफिया कुरैशी को महंगाई भत्ते के तौर पर महंगाई के आधार पर एक राशि दी जाती है। इसके अतिरिक्त, उन्हें हर महीने 15,500 रुपये मिलिट्री सर्विस पे के तौर पर मिलते हैं, जो उनकी सेवा के लिए दिया जाता है।
फील्ड एरिया अलाउंस
भारतीय सेना के कर्मियों को मकान के लिए हाउस रेंट अलाउंस (HRA) मिलता है। इसके अलावा, कर्नल सोफिया कुरैशी जैसे सैनिकों को रिस्क वाले एरिया में काम करने के कारण फील्ड एरिया अलाउंस भी दिया जाता है। यह भत्ता आमतौर पर ₹10,500 से लेकर ₹25,000 तक हो सकता है, जो उनकी तैनाती के स्थान पर निर्भर करता है।
सोफिया कुरैशी ने कई ऑपरेशन को दिया अंजाम
कर्नल सोफिया कुरैशी ने अपने करियर के दौरान न केवल ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि उत्तर-पूर्व भारत में बाढ़ राहत कार्यों में भी अहम योगदान दिया। उनकी निडरता और कर्तव्यनिष्ठा ने उन्हें भारतीय सेना में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलवाया है।
कर्नल सोफिया कुरैशी उन दो महिला अधिकारियों में से एक हैं जिन्होंने भारत के सटीक हमले, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का खुलासा किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कर्नल सोफिया कुरैशी की परदादी 1857 में हुए भारतीय विद्रोह का हिस्सा थीं? उनके पिता ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में भाग लिया था? जी हां, सोफिया एक ऐसे परिवार से हैं, जो सैन्य परंपरा और राष्ट्र के लिए सेवा उनकी खून में बसी हुई है।
गुजरात के वडोदरा की रहने वाली सोफिया ऐसे परिवार से आती हैं, जिसके पास देश की सेवा करने की लंबी विरासत है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सोफिया के दादा भारतीय सेना में रिलीजियस टीचर (आरटी) कैडर में सेवारत थे। सोफिया कुरैशी के पिता ताज मोहम्मद कुरैशी ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत को जीत दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी थी।
सोफिया की परदादी के बारे में जानकर तो आप हैरान ही रह जाएंगे। सोफिया की परदादी 1857 के विद्रोह का हिस्सा थीं। यही नहीं, उन्होंने ब्रिटिश भारतीय सेना में भी सेवा की थी। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सोफिया के भाई ने खुलासा किया कि उनकी दूसरी बहन साइना कुरैशी भी भारतीय सेना में शामिल होने के लिए उत्सुक थीं, लेकिन अपनी लंबाई के कारण वह परीक्षा में सफल नहीं हो सकीं।
डिस्क्लेमर: ये जानकारी मीडिया और सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के माध्यम से तैयार की गई है। फिल्मीबीट हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications