Sofiya Qureshi के खून में ही है देश सेवा, परदादी तक ने लड़ी थी जंग, पिता ने तो पाकिस्तान की उड़ाई थी धज्जियां!

Sofiya Qureshi

Sofiya Qureshi Family History: पाकिस्तान के खिलाफ हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' से जो दो महिलाओं के नाम सबसे ज्यादा सामने आए, वो हैं- कर्नल सोफिया कुरैशी (Sofiya Qureshi) और विंग कमांडर व्योमिका सिंह (Vyomika Singh)। हर कोई इन बहादुर महिलाओं के बारे में जानना चाहता है और जिस महिला के बारे में इस वक्त खूब चर्चा है, वो है- कर्नल सोफिया कुरैशी।

सोफिया के खून में देश सेवा

कर्नल सोफिया कुरैशी उन दो महिला अधिकारियों में से एक हैं जिन्होंने भारत के सटीक हमले, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का खुलासा किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कर्नल सोफिया कुरैशी की परदादी 1857 में हुए भारतीय विद्रोह का हिस्सा थीं? उनके पिता ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में भाग लिया था? जी हां, सोफिया एक ऐसे परिवार से हैं, जो सैन्य परंपरा और राष्ट्र के लिए सेवा उनकी खून में बसी हुई है।

सोफिया के बहादुर परिवार के बारे में

गुजरात के वडोदरा की रहने वाली सोफिया ऐसे परिवार से आती हैं, जिसके पास देश की सेवा करने की लंबी विरासत है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सोफिया के दादा भारतीय सेना में रिलीजियस टीचर (आरटी) कैडर में सेवारत थे। सोफिया कुरैशी के पिता ताज मोहम्मद कुरैशी ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत को जीत दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी थी।

सोफिया की परदादी के बारे में

सोफिया की परदादी के बारे में जानकर तो आप हैरान ही रह जाएंगे। सोफिया की परदादी 1857 के विद्रोह का हिस्सा थीं। यही नहीं, उन्होंने ब्रिटिश भारतीय सेना में भी सेवा की थी। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सोफिया के भाई ने खुलासा किया कि उनकी दूसरी बहन साइना कुरैशी भी भारतीय सेना में शामिल होने के लिए उत्सुक थीं, लेकिन अपनी लंबाई के कारण वह परीक्षा में सफल नहीं हो सकीं।

More from Filmibeat

Read more about: india pakistan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X