..................... Colonel Sofia Qureshi who leads Operation Sindoor against Pakistan is a Salman Khan fan, Video viral! - Hindi Filmibeat

पाकिस्तान के चीथड़े उड़ाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी के दिल में बसते हैं सलमान खान? वीडियो देख शरमा जाएंगे दबंग

sofia Qureshi salman khan

Colonel Sofia Qureshi is Salman Khan's Fan- कर्नल सोफिया कुरैशी इस वक्त देश की हीरो बनी हुई हैं और लोग उनकी दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे थे और सरकार से पाकिस्तान पर एक्शन की गुहार लगा रहे थे।

ऐसे में सरकार ने पाकिस्तान में तबाही मचाने के लिए आर्म्स फोर्सेस को आगे किया और अब लगातार युद्ध जारी है। इंडिया इस कायराना हमले का मुंहतोड़ जवाब पाकिस्तान को दे रही है।

ऐसे में आर्मी को लीड करने वाली सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को लेकर बातें की जा रही हैं। देश की दो दमदार और निडर महिलाओं ने पाकिस्तान को उसकी औकात याद दिला दी है। लेकिन इस बीच कर्नल सोफिया कुरैशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बता रहीं हैं कि उनका फेवरिट एक्टर कौन है।

सलमान खान की फैन हैं सोफिया

कर्नल सोफिया का ये वीडियो काफी पुराना है और इस वीडियो सलमान खान के फैन पेज पर साझा किया है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, ''नेशनल हीरो कर्नल सोफिया कुरेशी भी सलमान खान की फैन हैं।'' इस वीडियो में सोफिया कह रही हैं कि उन्होने परमिशन लेकर सलमान खान की मूवी देखी और इस दौरान उनके साथ दो-तीन लड़कियां और थीं।

इस वीडियो के सामने आते ही सलमान खान के फैंस बेहद खुश हो गए हैं। देश की रियल लाइफ हीरो को रील हीरो को लेकर बात करते देख फैंस काफी खुश हुए हैं। हालांकि सलमान खान की तरफ से इस वीडियो को लेकर कोई रिएक्शन नहीं आया है।

ऑपरेशन सिंदूर और सलमान खान

भले ही सोफिया कुरैशी को सलमान खान पसंद हैं लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के शुरुआत के बाद सलमान खान ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लोग हैरान हैं कि सलमान खान आखिर क्यों चुप हैं? हालांकि पहलगाम अटैक के बाद सलमान खान ने गुस्सा जाहिर किया था। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...

Read more about: salman khan viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X