ऑपरेशन सिंदूर के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी ने कर लिया है जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन? कर्नल साहिबा की लेटेस्ट तस्वीरे

Sofia Querishi Tranformation Fact Check: भारत के ऑप्रेशन सिंदूर को सफल बनाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी हर किसी के लिए इंस्प्रेशन बन चुकी हैं। सोफिया कुरैशी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में सोफिया कुरैशी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।
सबसे पहले बात करते हैं सबसे ज्यादा वायरल तस्वीर की। इस फोटो में कर्नल सोफिया कुरैशी पैंट सूट में बेहद ही स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों को देखने पर लगता है कि जैसे वो किसी फॉरेन वेकेशन पर हैं। हालांकि आपको बता दें कि कर्नल सोफिया कुरैशी की इस तस्वीर की हकीकत कुछ और ही है।
दरअसल, सोफिया कुरैशी की ये तस्वीर असली नहीं बल्कि फेक है। सोफिया कुरैशी के फैंस ने उनकी इस तस्वीर को एआई की मदद से क्रिएट किया है। सोफिया की ये एआई फोटोज उनके फैंस के बीच काफी पसंद की जा रही हैं। इसके साथ ही सोफिया कुछ और सेना की यूनीफॉर्म से अलग कैजुअल तस्वीरें भी सामने आई हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोफिया कुरैशी जितनी सफल सेना अधिकारी है उतनी ही दिलचस्प उनकी पर्सनल लाइफ भी है। सोफिया के दुनिया भर में मशहूर होते ही हर कोई उनके और उनके परिवार के बारे में जानना चाहता है। सोफिया के परिवार की कई पीढ़ियां सेना में अपना दमखम दिखा चुकी हैं और आने वाली पीढ़ियां भी भारतीय सेना में अपना नाम रोशन करना चाहती हैं।
कर्नल सोफिया कुरैशी के पति ताजुद्दीन बागेवाड़ी मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री में अधिकारी हैं। मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री, एक ऐसी पैदल सेना होती है, जो युद्ध के मैदान में गति और ताकत के लिए वाहनों का इस्तेमाल करती है। ताजुद्दीन बागेवाड़ी बेलगावी के गोकक तालुक के कोन्नूर गांव के रहने वाले हैं। सोफिया और उनके पति ताजुद्दीन की शादी साल 2005 में हुई थी। इन दोनों की लव मैरिज थी। दोनों पति-पत्नी भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं। सोफिया इन दिनो में जम्मू में कर्नल के पद पर कार्यरत हैं, जबकि पति ताजुद्दीन बागेवाड़ी झांसी में कर्नल के पद पर कार्यरत हैं।
{video1}
सोफिया कुरैशी का 18 साल का बेटा भी है। बेटे का नाम समीर कुरैशी और बेटी का नाम हनीमा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एयरफोर्स की तैयारी कर रहा है और उसका सपना भी देश सेवा करने का है। वहीं उनकी बेटी भी सेना में जाना चाहती है।
कर्नल सोफिया कुरेशी ने 2017 में एक इंटरव्यू दिया था तब उन्होंने अपने परिवार के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि उनकी परदादी 1857 के विद्रोह में रानी लक्ष्मीबाई के साथ लड़ी थीं। वह एक योद्धा थीं। उनके दादाजी भी सेना में थे। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक सोफिया कुरैशी के दादा भारतीय सेना में धार्मिक शिक्षक थे।
उन्होंने 1997 में वडोदरा की महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी से बायोकैमिस्ट्री में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने पीएचडी की पढ़ाई शुरू की, लेकिन पीएचडी छोड़कर उन्होंने साल 1999 में आर्मी जॉइन कर ली।


Click it and Unblock the Notifications















