Fact Check: 'मैं मुसलमान हूं लेकिन आतंकवादी नहीं..' कर्नल सोफिया कुरैशी के इस वीडियो से मचा बवाल, जानिए सच!

sofia Qureshi

Colonel Sofia Qureshi said I am Muslim: (Fact Check)- सोफिया कुरैशी इस वक्त देश में छाई हैं और लगभग सभी लोग उनका सम्मान कर रहे हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी ने ऐसा धमाका किया है कि पाकिस्तान भी शायद ये नाम कभी नहीं भूलेगा।

इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो सीधे तौर पर कुछ ऐसा कहती हुई नजर आ रही हैं कि भारत का मुसलमान पूरी तरह से एग्री करेगा। उन्होने आतंकियों का नाम लेकर उनको मिटाने की बात कही है। सोफिया का कहना है कि, वो मुसलमान हैं लेकिन आतंकवादी नहीं है। वीडियो के सामने आते ही इसको सोशल मीडिया पर फैला दिया गया है।

मैं मुसलमान हूं लेकिन...

कर्नल सोफिया इस वीडियो में कह रही हैं कि, ''मैं मुसलमान हूं मगर पाकिस्तानी नहीं। मैं मुसलमान हूं मगर आतंकवादी नहीं। आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं है, हर आतंकवादी को अपने हाथों से मारने का जिगरा रखती हूं मैं वो भी बिना धर्म पूछे।'' सोफिया कुरैशी का ये वीडियो देखकर अगर आपको कुछ अलग लगा है तो आप बिल्कुल सही है।

फैक्ट चेक

सोफिया कुरैशी ने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है बल्कि ये वीडियो पूरी तरह से फेक है। एआई की मदद से किसी ने इस तरह की हरकत की है और सोफिया कुरैशी का वीडियो इस्तेमाल किया है। बता दें कि सोफिया कुरैशी इंडियन आर्मी में कर्नल हैं और इस तरह का कोई बयान उन्होने कभी नहीं दिया है।

डीप फेक वीडियो के सामने आते ही लोगों ने अपना गुस्सा व्यक्त किया है लेकिन कुछ ऐसा लोग भी हैं जो कि इस वीडियो को सच मानकर कमेंट्स कर रहे हैं। इस तरह के फर्जी एआई वीडियोज को फैलाने से बचें। हालांकि सोफिया कुरैशी की तरफ से इस फर्जी वीडियो पर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। फिलहाल आप देखिए ये क्लिप..

Disclaimer- हम एआई जनरेटेड फर्जी वीडियोज का सपोर्ट नहीं करते, इस खबर को लिखने का कारण सिर्फ जागरूकता फैलाना है।

More from Filmibeat

Read more about: pakistan indian army viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X