सीनियर के झुंड ने जूनियर लड़की को कमरे में अकेले बुलाकर की गंदी हरकत, Full Video Leak होने पर बवाल
Bennett University Girls Ragging Video: ग्रेटर नोएडा स्थित Bennett University से रैगिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सीनियर छात्राओं के एक ग्रुप पर जूनियर छात्राओं के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। इस पूरे मामले का वीडियो भी रिकॉर्ड हुआ है जो कि अब सोशल मीडिया पर तूल पकड़ चुका है।

मामले का पूरा वीडियो वायरल
बताया जा रहा है कि रैगिंग के नाम पर जूनियर्स को थप्पड़ मारे गए, गालियां दी गईं और उनके परिवार की इज्जत तक पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। इस दौरान कुछ छात्राएं डर के साये में यह सब सहने को मजबूर रहीं। सामने आए वीडियो में भी आप देख सकते हैं कि किस तरह से लड़कियों का एक ग्रुप एक अकेली लड़की को माफी मांगने के लिए मजबूर कर रहा है।
यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट पर सवाल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी है और यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
कैंपस का माहौल खराब
मामले को लेकर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो इस तरह की घटनाएं पूरे कैंपस का माहौल खराब कर सकती हैं। फिलहाल, प्रशासन और पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।
देश भर में लागू एंटी-रैगिंग कानून
एंटी-रैगिंग कानून (Anti-Ragging Law) भारत में शैक्षणिक संस्थानों के अंदर या बाहर किसी भी प्रकार की रैगिंग (शारीरिक, मानसिक, मौखिक या यौन उत्पीड़न) को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार एक कड़ा कानून है। इसके तहत दोषी छात्रों को निलंबन, निष्कासन (expulsion), 10,000 से 1 लाख तक जुर्माना और 5 साल तक की जेल हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications