11 दिन में BJP से आगे निकली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’! अब भारत में बंद हुआ X अकाउंट तो मचा बवाल
Cockroach Janata Party X Banned In India: कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP एक बार फिर से इंटरनेट पर चर्चा में बनी हुई है। दरअसल खबर आ रही है कि इस पार्टी का एक्स अकाउंट भारत में बंद कर दिया गया है। उस अकाउंट पर लीगल डिमांड का मैसेज नजर आ रहा है। यानी कि कानून मांग की वजह से इस अकाउंट को भारत में विदेल्ड कर दिया गया है।

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके द्वारा दावा किया गया है कि पहले उनके एक्स अकाउंट और इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक करने की कोशिश की गई। लेकिन जब इसमें ना कामयाब हुए तो अकाउंट ही बंद कर दिया गया। लेकिन अभी तक एक्स की तरफ से इस मामले पर कोई भी आधिकारिक तौर पर बयान सामने नहीं आया है।
पिछले कुछ दिनों के अंदर यह ऑनलाइन अभियान काफी ज्यादा तेजी से बढ़ता चला गया है। एक्स पर इसके 1.6 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके थे। इंस्टाग्राम पर तो 13 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। अब सोशल मीडिया पर दावा हो रहा है कि फॉलोवर्स के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को भी पीछे छोड़ दिया है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 8.7 मिलियन फॉलोअर्स है।
कैसे शुरू हुई Cockroach Janata Party?
इस ऑनलाइन अभियान की शुरुआत 16 मई को हुई थी। दरअसल, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत के एक बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कुछ बेरोजगार युवाओं के रवैये को लेकर 'कॉकरोच' शब्द का इस्तेमाल किया था।
इसी बयान के विरोध में अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "क्या हो अगर सारे कॉकरोच इकट्ठा हो जाएं?" इसके बाद इंटरनेट पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' नाम से ऑनलाइन कैंपेन शुरू हो गया।
देखते ही देखते हजारों लोग इससे जुड़ने लगे और सोशल मीडिया पर यह एक बड़ा ट्रेंड बन गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 6 लाख लोगों ने खुद को इस अभियान के लिए रजिस्टर भी किया है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर कई बड़े नेता और सेलिब्रिटीज भी इस अभियान को फॉलो करते नजर आए।
कौन हैं अभिजीत दीपके?
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के पुणे शहर के रहने वाले हैं। उन्होंने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए थे।
अभिजीत दीपके ने बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पेशे से वह एक पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रैटजिस्ट हैं और राजनीतिक दलों के लिए डिजिटल स्ट्रैटजी तैयार करने का काम करते हैं।
CJP की क्या हैं मांगें?
कॉकरोच जनता पार्टी की वेबसाइट भी लाइव हो चुकी है और पार्टी ने अपना मेनिफेस्टो भी जारी कर दिया है। इसमें कई बड़ी मांगें रखी गई हैं। पार्टी ने मांग की है कि रिटायरमेंट के बाद किसी भी चीफ जस्टिस को राज्यसभा न भेजा जाए। इसके अलावा महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही गई है, लेकिन इसके लिए संसद की सीटें बढ़ाने का विरोध किया गया है। मेनिफेस्टो में दल बदलने वाले सांसदों और विधायकों पर 20 साल तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications