1 होली 52 जुम्मा... कहकर योगी जी का फेवरेट बना ये IPS ऑफिसर, दनादन मिल रहे हैं प्रमोशन

IPS Anju Choudhary Promotion: यूपी पुलिस के अधिकारी अनुज चौधरी इस दिनों काफी चर्चाओं में हैं। अनुज चौधरी उन अधिकारियों में से हैं जिनका काम बोलता है। इन दिनों जहां अनुज चौधरी अपने प्रमोशन को लेकर छाए हुए हैं तो वहीं कुछ दिनों पहले जब सीएम योगी ने खुद एक विवाद में अनुज चौधरी का समर्थन किया था तभी से उनके प्रमोशन के कयास लगाए जाने शुरू हो गए थे। आज हम आपको इसी अधिराकी के बारे में डिटेल में बताने जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार ने संभल में तैनात सीओ अनुज चौधरी को बड़ा प्रमोशन देते हुए उन्हें एडिशनल एसपी (ASP) नियुक्त किया है। 2012 बैच के पीपीएस अधिकारी अनुज चौधरी अब स्पोर्ट्स कोटे से इस पद तक पहुंचने वाले यूपी के पहले पुलिस अधिकारी बन गए हैं।
होली के मौके पर अनुज चौधरी अपने एक बयान से काफी विवादों में घिर गए थे। संभल सीओ अनुज चौधरी के 52 जुमे और एक होली वाले बयान पर बात करते हुए सीएम योगी ने कहा था, "होली के अवसर पर एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए। जुमे की नमाज हर शुक्रवार को होती है और होली साल में एक बार आती है। यही कहा गया है और प्यार से समझाया गया है।"
अनुज चौधरी की बात करें तो इससे पहले स्पोर्ट्स कोटे से कोई भी अधिकारी एडिशनल एसपी के पद तक नहीं पहुंचा था। एसपी एसपी केके बिश्नोई और एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने अनुज चौधरी की वर्दी पर अशोक स्तंभ लगाकर उन्हें सम्मानित किया।
अनुज चौधरी मूल रूप से मुजफ्फरनगर के बहेड़ी गांव से हैं। पुलिस में आने से पहले वह अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान रहे हैं। उन्होंने 1997 से 2014 तक लगातार राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और 2002 व 2010 के नेशनल गेम्स में रजत पदक जीते। 2005-2009 की एशियाई चैंपियनशिप में भी पदक हासिल किए। 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और 2004 एथेंस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व उनके करियर की ऊंचाइयां हैं।
अनुज चौधरी के अब तक के कैरियर की बात करें तो उन्होंने बतौर सब इंस्पेक्टर साल 2012 में स्पोर्ट्स कोटे से पुलिस सेवा जॉइन की। इसके साथ ही वो स्पोर्ट्स कोटे के जरिए ASP बनने वाले पहले पुलिस अधिकारी बन गए हैं। वहीं उनकी खेल उपलब्धियों के बारे में बात करें तो साल 1997-2014 तक वो राष्ट्रीय चैंपियन रह चुके हैं। साल 2002-2010 नेशनल गेम्स में रजत जीता और फिर साल 2004 एथेंस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।


Click it and Unblock the Notifications



