CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी का ऐसा हाल देख लोगों ने पकड़ लिया सिर, बोले- इस ग्लैमर के लिए कितनी सर्जरी?

Devendra Fadnavis wife Transformation

Devendra Fadnavis wife Transformation: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनका बदला हुआ लुक देख लोग हैरान रह गए हैं। वीडियो में अमृता फडणवीस के दो क्लिप्स को साथ-साथ दिखाया गया है एक क्लिप 2014 से 2019 के बीच की है, जब उनके पति देवेंद्र फडणवीस की राजनीतिक सक्रियता बढ़ी और वे सार्वजनिक रूप से ज्यादा नजर आने लगीं, जबकि दूसरा क्लिप उनका हाल ही का इंटरव्यू है।

दोनों लुक्स के बीच का अंतर देखकर इंटरनेट पर लोग हैरानी जता रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूज़र्स का मानना है कि अमृता फडणवीस ने अपने लुक्स में बदलाव के लिए आधुनिक कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं का सहारा लिया है। वायरल वीडियो में उनके पहले और अब के लुक्स में इतना बड़ा अंतर नजर आ रहा है कि लोग हैरान हैं।

कई यूज़र्स का कहना है कि दोनों तस्वीरों में अमृता को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, अमृता फडणवीस ने साल 2022 में इन सभी दावों को खारिज कर दिया था, लेकिन इस बार इंटरनेट पर बहस तेज है। लोग कह रहे हैं कि इस बार का बदलाव इतना साफ और चौंकाने वाला है कि अब कोई भी इस ट्रांसफॉर्मेशन से इनकार नहीं कर सकता।

कुछ लोगों ने यह भी इशारा किया कि सार्वजनिक हस्तियों पर अक्सर खूबसूरक दिखने का दबाव होता है। यह एक वर्ल्ड ट्रेंड बन चुका है, जहां कई सेलिब्रिटीज़ और राजनीतिक चेहरे कॉस्मेटिक बदलावों का सहारा ले रहे हैं। वीडियो में यह संकेत भी दिया गया कि आज के दौर में, जब हाई मेडिकल तकनीकें और हाई फाइनेशियल इनपुट आसानी से उपलब्ध हैं, तो कोई भी व्यक्ति परफेक्ट ब्यूटी और लुक्स को हासिल कर सकता है।

इंटरनेट ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देने में ज़रा भी देर नहीं की। हर तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं, यहां तक कि कुछ लोगों ने मजाक में यह तक कह डाला कि शायद टैक्स का पैसा यहीं खर्च हो रहा है। आजकल कई जाने-माने लोग सर्जरी और मेडिकल ट्रीटमेंट्स की मदद से अपने लुक्स को बेहतर बना रहे हैं। यह पूरी तरह से उनकी निजी पसंद हो सकती है, लेकिन जब कोई राजनीतिक या पब्लिक फिगर ऐसा करता है, तो यह समाज में एक खास संदेश भी देता है।

यूज़र्स का कहना है कि अमृता फडणवीस के लुक में पहले से कोई कमी नहीं थी, लेकिन अब उनका ट्रांसफॉर्मेशन उन्हें एक आम महाराष्ट्रीयन महिला की छवि से बिल्कुल अलग दिखाता है। चूंकि अमृता महिलाओं के बीच एक प्रभावशाली चेहरा हैं, कई लोग चिंता जता रहे हैं कि कहीं उनके जैसा ट्रांसफॉर्मेशन देखकर मिड-एज महिलाएं भी अपने लुक को बदलने का दबाव महसूस न करें।

एक यूज़र ने यह सवाल भी उठाया कि आखिर क्यों कुछ नेता अपने लुक्स पर ज़्यादा ध्यान दे रहे हैं, बजाय इसके कि जनता की परेशानियों को हल करें जो कि उनका असली काम है। भले ही अमृता ने इन आरोपों को नकार दिया हो, लेकिन इंटरनेट की तेज नजरों से सच्चाई को छुपा पाना आसान नहीं है।

More from Filmibeat

Read more about: devendra fadnavis bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X