'मुझे गिरफ्तार भी कर सकते हैं', भारत वापसी कर रहे CJP फाउंडर अभिजीत दीपके, करेंगे आंदोलन!
Abhijeet Dipke Returns To India: कॉकरोच जनता पार्टी इस समय काफी चर्चा का विषय बनी हुई हो। लगातार यह पार्टी और इसके फाउंडर अभिजीत दीपके एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं। अब इसी बीच अभिजीत ने एक वीडियो शेयर किया है कि वो भारत वापस लौट रहे हैं और आंदोलन करेंगे।

अभिजीत दीपके ने अपने लेटेस्ट वीडियो में खुलासा किया है कि वह जल्दी ही भारत वापस आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि "मैं एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने के लिए ही भारत वापस आ रहा हूं। हम लोग इतने दिनों से आवाज उठा रहे हैं कि पेपर लीक की वजह से काफी बच्चों ने सुसाइड किया। लाखों बच्चों की मेहनत भी बर्बाद हुई है।"
अभिजीत ने आगे इस पर बात करते हुए कहा कि "इसी वजह से धर्मेंद्र प्रधान को रिजाइन देना चाहिए। देश में इसको लेकर कई सारी जगह पर प्रोटेस्ट भी हो रहे हैं। लेकिन सरकार को फिर भी इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। करोड़ स्टूडेंट के करियर के साथ मज़ाक़ किया गया है। इसीलिए वक्त आ चुका है कि हम सबको साथ आना होगा। संविधान के रास्ते पर चलते हुए पीसफुली अपनी आवाज उठाकर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की डिमांड करनी होगी।"
अभिजीत दीपके आगे कहते हैं कि "अगर हम सब साथ मिलकर आवाज उठाएंगे तो यह जरूर हमारी बात सुनेंगे। मैं 6 जून को सुबह दिल्ली आ रहा हूं। आप सभी मुझे एयरपोर्ट पर मिलना और हम सभी मिलकर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे। वहां जंतर मंतर पर पीसफुल प्रोटेस्ट करने के लिए परमिशन लेंगे।"
अभिजीत दीपके ने कहा कि "मेरे परिवार और मेरे दोस्तों को लगता है कि एयरपोर्ट से ही मुझे अरेस्ट कर लिया जाएगा। फिर जेल भेज देंगे। लेकिन आज भी मुझे उम्मीद है कि हमारे देश में डेमोक्रेसी है। हमें पीसफुली प्रोटेक्ट करने की भी परमिशन मिल जाएगी।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 16 मई 2026 को कॉकरोच जनता पार्टी ने इस अभियान की शुरुआत की थी। इसका मकसद युवाओं की आवाज को मजबूत करना है और सरकार को जवाब दे ठहरने के लिए युवाओं के लिए एक आंदोलन खड़ा करना है। एजुकेशन क्षेत्र में भी इस समय सिस्टम की नाकामी देखने को मिल रही है और बार-बार पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं। इसके बाद में कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications