Most Wanted भाई बने Most Eligible Bachelor चिराग पासवान, सारा दिन घिरे रहे लड़कियों से

Chirag Paswan Rakshabandhan 2025: बॉलीवुड से लेकर सांसद तक अपने हैंडसम अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहने वाले चिराग पासवान एक बार फिर से अपने जलवों को लेकर छाए हुए हैं। दरअसल, चिराग पासवान ने अपने घर पर बहनों के साथ रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया है। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें चिराग पासवान ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में चिराग पासवान अपनी बहनों से घिरे दिखाई दे रहे हैं जो उनपर खूब लाड लडा रही हैं। इसके साछ ही चिराग पासवान के दोनों हाथ कोहनी तक राखियों से लदे दिखाई दे रहे हैं। सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि रक्षाबंधन का दिन चिराग ने पूरा का पूरा बहनों के नाम किया हुआ था।
रक्षाबंधन के अवसर पर पटना में केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी बहनों से राखी बंधवाकर इस पवित्र पर्व को मनाया। इस मौके पर चिराग पासवान ने परिवार संग समय बिताया और भाई-बहन के रिश्ते की मिठास को साझा किया।
तस्वीरें देखकर उनके फैंस कमेंट सेक्शन में कमेंट की बौछार कर रहे हैं। इसके साथ ही कई और महिलाएं भी चिराह को राखी बांधने के लिए उत्सुक दिखाई दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











