गर्लफ्रेंड ने लीक कर दी चंद्रशेखर आजाद 'रावण' की प्राइवेट चैट और वीडियो कॉल, आधी रात में ऐसे करते थे परेशान!

Chandrashekhar Azad Ravan Private Video Chat Leaked- आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एमपी चंद्रशेखर आजाद रावण इस वक्त काफी मुश्किलों में है। दलितों के मसीहा माने जाने वाले नेता जी पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड ने ढेरों आरोप लगाए हैं।
उनकी प्राइवेट चैट से लेकर वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर मौजूद है। डॉ. रोहिणी घावरी नाम की इस महिला ने आरोप लगाया है कि चंद्रशेखर आजाद रावण उससे जबरदस्ती बात करने का दबाव बनाता था और आधी आधी रात को कॉल करके परेशान करता था।
वीडियो में रोते हुए नजर आ रहे हैं चंद्रशेखर आजाद रावण
एक वीडियो जो कि लड़की के द्वारा साझा किया गया है इसमें वीडियो कॉल पर चंद्रशेखर आजाद रावण बुरी तरह से रोते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी आंखों में आंसू हैं और वो कुछ कहते हुए दिख रहे हैं। रोहिणी ने ट्विटर पर पोस्ट किया था और लिखा था,
''नीच और कायर ये इंसान मुझे रात में 2-3 बजे कॉल करके परेशान करता था और जबरदस्ती रिलेशन में रखना चाहता था। मेरे समझाने पर ये धमकी देता था। मैने कहा भी था कि इस रिश्ते से बदनामी होगी लेकिन वो नहीं माना। वो कहता था कि अगर छोड़ दोगी तो मर जाऊंगा, काश उस दिन वो मर गया होता। मैं बिल्कुल गलत नहीं हूं।'' इन आरोपों के साथ वीडियो भी साझा किया गया है जिसमें चंद्रेशखर को देखा जा सकता है। बता दें कि ये पोस्ट Dr. Rohini Ghavari के ट्विटर से लिया गया है, हम इसकी किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं करते हैं।
प्राइवेट चैट लीक
इसके अलावा चंद्रशेखर आजाद रावण की एक प्राइवेट चैट को भी लीक हो रही है। इस चैट में वो Dr. Rohini Ghavari से गिड़गिड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इन आरोपों में कितनी सच्चाई है ये तो किसी को नहीं पता लेकिन इतना तय है कि इससे चंद्रशेखर आजाद रावण की राजनीति पर काफी असर पड़ने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications