कब से कब तक लगेगा चंद्रग्रहण ? इतने बजे शुरू होगा सूतक काल, भूलकर भी ना करें ये 5 काम, वरना...
3 March Lunar Eclipse Details: जहां होली का लोगों को उत्साह है वहीं दूसरी ओर चंद्रग्रहण का भय भी है। जी हां, इस साल का पहला चंद्रग्रहण होली के मौके पर लग रहा है। जिस वजह से लोगों को काफी कंफ्यूजन भी हो रही है कि होली कब मनाई जाएगी ग्रहण का समय क्या होगा और तो और सूतक काल कितने बजे से लगेगा। अगर आपको भी यही कंफ्यूजन है तो आज हम आपकी सारी कंफ्यूजन दूर करने जा रहे हैं।

कितने घंटे का होगा चंद्रग्रहण
तीन मार्च मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा तिथि है और इसी मौके पर चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। इस ग्रहण की अवधि लगभग 3 घंटा 27 मिनट मानी जा रही है। ऐसे में लोगों को काफी कंफूजन है कि क्या पूजा पाठ होगी और सूतक कितने बजे से लगेगा ?
किस दिन खेली जाएगी होगी
आपको बता दें कि 3 मार्च को ना ही होलिका दहन होगा और ना ही रंग खेला जाएगा। मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। किसी भी प्रकार की कोई भी पूजा विधि नहीं की जाएगी। ऐसे में होली 4 मार्च को खेली जाएगी।
चंद्रग्रहण और सूतक काल का समय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण दोपहर 3:20 से लगेगा जो कि शाम 6:45 चल चलेगा। वहीं सूतक काल के समय की बात करें तो चंद्र ग्रहण में सूतक काल 9 बजे घंटे पहले लग जाता है। सूतक सुबह 6 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा। जो कि शाम को कि शाम को 6:47 पर समाप्त होगा।
क्या बरतें सावधानी
अगर आप गर्भवती हैं जो विशेष रूप से आपको सावधानी बरतने की जरूत है। ना तो आप नुकीली चीज का इतेमाल करें, चाकू, छुरी, कैंची, सुई से दूर रहें। ग्रहण काल में भगवान का नाम जप करें। वहीं कई जगह यह भी मान्यता है कि पेट पर गेरू लगाने से किसी भी ग्रहण का प्रभाव नहीं होता है। वहीं अन्य लोग भी भजन करें नाम जप करें। ग्रहण के समय पर अन्न ग्रहण ना करेंं। ग्रहण समाप्ति के बाद नहा-धोकर भगवान को नहलाकर पूजा पाठ शुरू कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











