Chandra Grahan Timing: शुरू हुआ सूतक, भारत में बस इतने मिनट का है ग्रहण, जानें सटीक जानकारी
Chandra Grahan Timing: 3 मार्च को साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। जहां लोगों को होली खेलना का उत्साह था वहीं इस ग्रहण के साए ने लोगों के उत्साह में खलल डाल दिया है। यह पहला ग्रहण है जो भारत में नजर आएगा। ग्रहण के दौरान रेड ब्लड मून नजर आने वाला है।

यह ग्रहण दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, पटना समेत भारत के अन्य शहरों में भी साफ नजर आएगा। जिसका प्रभाव भी होगा खासतौर पर गर्भवती महिलाओं के ऊपर। तो अगर आपके घर में भी कोई गर्भवती है तो उसका आपको खास ख्याल रखना है।
ग्रहण स्पर्श कब करेगा
वहीं ग्रहण के पहले स्पर्श की बात करें तो ग्रहण 3 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगा जो कि 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। टोटल ग्रहण की अवधि 3 घंटा 25 मिनट 17 सेकंड बताई जा रही है।
क्या करें और क्या ना करें
ग्रहण के समय पर सभी को खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को सोना नहीं चाहिए अगर आप गर्भवती हैं तो नुकीली चीजों का इस्तेमाल ना करें। वहीं अन्य घर के लोग भी भजन और नाम जप करें जिससे ग्रहण का प्रभाव ना के समान हो। ग्रहण काल में आप महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर सकते हैं। खाने पीने में ढिलाई करें। कोशिश करें कि जब ग्रहण पीक पर हो तो खाना पीना ना खाएं।


Click it and Unblock the Notifications
















