Chaitra Navratri 2026: नवरात्र के 9 दिन भूलकर भी ना करें ये गलती, पहला-आखिरी व्रत रखने वाले हो जाएं सावधान
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र शुरु हो चुके हैं। हर कोई अपने रीति रिवाज अनुसार पूजा पाठ करता है, लेकिन व्रत तो हर कोई रखता है। कोई पहला और आखिरी व्रत रखता है तो कोई पूरे नौ दिनों के व्रत रखता है। अगर आप भी नवरात्र के व्रत रखते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना आपका बेहद जरूरी है। अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगे तो यकीनन आपको आपके व्रत का पूर्ण फल मिल जाएगा।

9 दिनों तक भूलकर भी ना करें ये गलती
अगर आप हमेशा नवरात्र का व्रत रखते हैं और पहला और आखिरी ही व्रत रख पाते हैं तो कोशिश करें कि आप मां दुर्गा की पूजा अर्चना जरूर करें। अगर आपके घर कलश स्थापना होती है तो जरूर करें। नौ दिनों तक देवी की आराधना करें। सुबह शाम की पूजा और आखिरी दिन कन्या पूजन कर देवी मां को विदा करें, लेकिन अगर आप पूजा भी सिर्फ पहले और आखिरी दिन करते हैं तो ऐसी गलती ना करें। अन्य दिनों में देवी मां को अनदेखा ना करें।
करें इन चीजों से सख्त परहेज
1- घर में प्याज, लहसुन, मांस, मदिरा का सेवन ना करें। कोशिश करें कि 9 दिनों तक आप इनका परहेज करें। 9 दिनों तक सात्विक खाना खाएं।
2- साफ-सफाई और शुद्धता का खास ध्यान रखें। पूजा स्थान पर रोजाना साफ जल से पोंछकर मां को फल-फूल चढ़ाएं।
3- 9 दिनों तक बह्मचर्य का पालन अवश्य करें।
4- इन नौ दिनों तक दाढ़ी, मूछ, हेयर कटिंग नहीं करवाना चाहिए साथ ही में आलस, झूठ गंदे विचार से दूर रहें।
5- अगर आपने अखंड ज्योत जलाई है तो उसका खास ध्यान रखें।
6- घर में लड़ाई-झगड़ा अपशब्द आदि ना बोलें।
7- कोई भी किसी भी काम में परफेक्ट नहीं होता, अगर आपसे इन 9 दिनों में कोई गलती होती है तो आप देवी मां से माफी मांग सकते हैं डरने की या अफसोस करने की आवश्यता नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











