चाचा विशाल के पास वापस लौटना चाहती है चाची आयुषी? भतीजे सचिन से हो गया झगड़ा? सच्चाई ने फिर उड़ाए लोगों के होश

Chachi Bhatija Love Story- हाल ही में खबर आई थी कि बिहार के जमुई में एक अनोखी शादी हुई थी। जी हां, इस शादी में चाची ने अपने भतीजे को हमसफर बनाया था और उनकी लव स्टोरी की चर्चा पूरे देश में हुई थी।
बता दें कि चाची ने अपने पति यानि चाचा विशाल को तलाक को छोड़कर भतीजे सचिन के साथ शादी की थी। लेकिन 22 जून को फिर से कुछ ऐसा हुआ है कि इस कहानी में एक जबरदस्त ट्विस्ट आया है।
पता चला है कि चाची अब भतीजे से तंग आ चुकी है और फिर से चाचा यानि विशाल के पास लौटना चाहती है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सचिन के साथ वो तलाक चाहती है। जैसे ही ये खबरें सामने आईं बवाल मचा गया और लोग लगातार उनको लेकर बातें कर रहे हैं।
क्या बोली चाची आयुषी?
आज तक की एक रिपोर्ट की मानें तो आयुषी से बात करने पर दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। पता चला है कि चाची ने सोशल मीडिया पर फैल रहीं इन अफवाहों पर बात की है और उसको पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है। बता दे कि चाची ने कहा कि वो किसी भी सूरत में विशाल के पास लौटना नहीं चाहती है बल्कि भतीजे सचिन (वर्तमान में पति) के साथ रहना चाहती और वो उसके साथ बेहद खुश है। चाची के इस बयान से इतना तो तय है कि सोशल मीडिया पर आयुषी और सचिन को लेकर जो बातें चल रहीं हैं वो पूरी तरह से फर्जी हैं।
विशाल ने डाली थी तलाक की अर्जी
बता दें कि आयुषी की शादी विशाल से हुई थी और दोनों का एक बच्चा भी है। आज तक की रिपोर्ट की मानें को विशाल ने बताया था कि सचिन के साथ अफेयर की खबर से उनके घरवाले काफी नाराज थे और सचिन के मां बाप भी उसको रखना नहीं चाहते थे। इसके बाद विशाल ने अदालत में तलाक की अर्जी डाली थी। अब सचिन और आयुषी साथ में हैं और जीवन काट रहे हैं। दोनों की रील्स भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications