..................... Casting director wanted Kangana Sharma to take off her clothes, shocking demand for role - Hindi Filmibeat

रोल के बदले गंदी डिमांड.. कास्टिंग डायरेक्टर की बात सुनकर शॉक्ड हो गई थी ये एक्ट्रेस? बोलीं- मैने फ्रॉक..

Kangana sharma

Kangana Sharma Casting Couch- फिल्म इंड्स्ट्री में एक नाम अक्सर सुनने को मिलता है और वो कास्टिंग काउच। कई अभिनेत्रियों ने इसको लेकर अपने अपने अनुभवों का खुलासा किया है। लेकिन इस वक्त कंगना शर्मा ने एक खुलासा किया है जो कि चर्चा में है।

कंगना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक किस्सा साझा कर रही हैं। कंगना ने बताया कि किस तरह से एक निर्देशक ने फिल्म के नाम पर उनसे अश्लील डिमांड कर दी थी। कंगना शर्मा इस दौरान कई लोगों के सामने काफी शर्मिंदा हुईं लेकिन उन्होने क्या किया था, ये बात आपको भी चौंका देगी।

Exclusive Interview- कास्टिंग काउच और हैरेसमेंट को लेकर खुलकर बोलीं सीरत कपूर, कहा- किसी को बाउंड्री..

कंगना शर्मा कास्टिंग काउच स्टोरी..

कंगना शर्मा ने कहा, ''शुरु में मेरे साथ हुआ है एक बार वो बड़ा वाहियात था। एक फिल्म का कास्टिंग हो रही थी और एक बड़ी एजेंसी है जिसके वो मालिक थे। उन्होने मुझे बुलाया। उन्होने पूछा कि क्या कर रही हो तो मैने उनको कुछ अपने प्रोजेक्ट्स बताए।

बोल्ड सीन्स के लिए उन्होने पूछा तो मैं तैयार थी और मैने सोचा कि क्या ही होगा और न्यूड तो पूरा सेंसर ही रिजेक्ट कर देगा। तो उसने बोला कि तुम क्या कर सकती हो इस रोल के लिए? तो मैने बोला कि मैं एक्टिंग करूंगी जो सीन करने के लिए बोले जाएंगे वो सीन करूंगी। कहते हैं कि बोल्ड सीन कर लोगी तो मैने कहा कि हां कर लूंगी। तो बोलते हैं कि मुझे कुछ क्रेजी सा करके दिखाओ। मैने बोला यहां पे? तो वो बोला हां यहां पे, मतलब पब्लिक वहां बैठी हुई है जैसे रेस्टोरेंट में लोग बैठे रहते हैं।''

कंगना शर्मा ने आगे कहा, ''तो मैने फ्रॉक पहनी हुई थी तो उसने बोला कि अपने अंडरगार्मेंट्स उतारकर मेरे हाथ में देदो। पहले मैं शॉक में हो गई कि भाई ये कौन सा तरीका है इतनो लोगों के बीच में.. फिर मैने बोला कि तू रैपटे यहां खाएगा या कहीं और। तो वो बोला मैने क्या बोला। तो मैने कहा कि चले जाओ वरना जलती हुई ये डिश मैं तेरे मुंह पे मार दूंगी। फिर उसने बोला कि किसी को बोलना मत।''

आप देखिए कंगना शर्मा का ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

Read more about: casting couch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X