Periods Nightmare वाली ड्रेस से इस हसीना ने मचाया बवाल, देखने वाले भी दर्द से सहमे

Cardia Mallan Periods Nightmare Dress: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अक्सर बोल्ड फैशन के चलते जाने जाते हैं। लेकिन अब इसी बीच कर्टिया मल्लन (Cardia Mallan) की नई इंस्टाग्राम पोस्ट अब इस समय सोशल मीडिया (Cardia Mallan Instagram) पर जमकर वायरल होती हुई नजर आ रही है। साथ ही उनके पहनावे ने हर किसी को हैरान करके रख दिया है।
कंटेंट क्रिएटर है कर्टिया मल्लन
कर्टिया मल्लन एक मशहूर कंटेंट क्रिएटर है और वह लंदन में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके 5 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं और हाल ही में उन्होंने लंदन फैशन वीक की फिटिंग के लिए एक सफेद और लाल रंग का बेहद ही प्यारा गाउन पहना था जिसकी तस्वीरों को भी उन्होंने शेयर किया।
इतनी है गाउन की कीमत
कर्टिया मल्लन का यह गाउन देखने में तो अच्छा लग रहा था लेकिन थोड़ा सा अजीब भी था। ये गाउन डी पेट्सा की साइट से खरीदा गया है और उन्होंने खुद इसको मेंशन भी किया है। बताते चलें कि इसकी कीमत $6393.05 की है। इतनी महंगी ड्रेस होने के बावजूद भी काफी सारे लोग यह कह रहे हैं कि इनफ्लुएंसर की यह ड्रेस ऐसी लग रही है जिस पर पुराने दाग लगे हो।
कर्टिया मल्लन को ऐसा हुआ महसूस
हालांकि कर्टिया मल्लन ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि इस ड्रेस को पहनकर उन्हें बहुत ही खूबसूरत महसूस हो रहा है और उन्हें लग रहा है कि वह एक जलपरी राजकुमारी है। लेकिन अब लगातार उनके इस पोस्ट पर लोग कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।
मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शन
कर्टिया मल्लन के इस पोस्ट पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि यह पीरियड्स के बुरे सपने जैसा लग रहा है। दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लगता है कि ऐसा लग रहा है कि तुम्हारा मासिक धर्म फैल गया है। एक यूजर में तो उनसे सवाल किया कि क्या आपको टैंम्पोन की जरूरत है? हालांकि काफी सारे लोग कमेंट बॉक्स में खूब मजे लेते हुए भी नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications













