क्या सीमा हैदर ने करवाया पहलगाम हमला? पाकिस्तानी लड़के ने दी मुबारकबाद, कहा- Captain Seema का मिशन पूरा

Seema Haider is Pakistani Agent?- क्या सीमा हैदर पाकिस्तानी एजेंट है? क्या सीमा का संबंध पाकिस्तानी आर्मी से है? इस वक्त एक वीडियो सीधे पाकिस्तान से सामने आया है जिसने सीमा हैदर पर कई सारे सवाल खड़े कर दिए हैं।
बता दें कि वीडियो एक पाकिस्तानी शख्स का है और उसका कहना है कि कैप्टन सीमा ने अपना मिशन पूरा कर लिया। जी हां, इस पाकिस्तानी शख्स का इशारा सीधे तौर पर कश्मीर में हुए पहलगाम हमले को लेकर था।
बता दें कि सीमा हैदर कुछ समय पहले इंडिया में नेपाल के रास्ते घुसी थी और गुपचुप तरीके से नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा से शादी कर ली थी। अब सीमा हैदर लगातार इंडियन नागरिकता की मांग करती हैं।
कैप्टन सीमा हैदर?
वायरल हो रहे इस वीडियो को asher_shaw नाम के एक यूजर ने साझा किया है। इस यूजर ने वीडियो में कहा, ''मैं मुबारकबाद पेश करना चाहता हूं कैप्टन सीमा हैदर को जिन्होने अपना मिशन कंपलीट करके दिखाया।'' इसके बाद लोग हैरान हैं और वो इस वीडियो में कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि सीमा इस मामले में किसी तरह से दोषी हैं इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक दावा या पुष्टि नही हुई है।
क्या बोले लोग?
सीमा हैदर के इस वीडियो में लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''सीमा एक प्यारी महिला है! उसे शांति से रहने दो।'' एक ने लिखा, ''सचिन ने भी अपना मिशन पूरा कर लिया है।'' एक ने लिखा है, ''आप लोग मजाक में ना ले यह सच भी हो सकता है ऐसी बहुत सारी कहानी है जिसमें एजेंट वहां शादी भी करते हैं और बच्चे भी पैदा करते हैं और अपना मिशन पूरा करते हैं।'' एक ने लिखा, ''सीमा हैदर को ये फ़साना चाहता है, और कुछ नहीं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
पबजी से हुए प्यार
बतौर सीमा हैदर वो सचिन से पबजी में मिली थी। दोनों ने काफी समय तक एक साथ पबजी खेला और दोनों को प्यार हो गया। हालांकि सीमा हैदर पाकिस्तान में शादी कर चुकी थी और उसके 4 बच्चे भी थे। सीमा हैदर के पति का नाम गुलाम हैदर है। लेकिन इसके बाद सचिन के साथ रहने का मन बनाकर वो नेपाल के रास्ते चोरी छुपे इंडिया आ गई थी। फिलहाल वो इंडिया में है और ये वीडियो वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications