Viral Video: कैब करने के बाद कितनी बदतमीजी करते हैं पैसेंजर, किसी ने खोली शराब की बोतल तो किसी ने...

Viral Video: अक्सर देखा जाता है कि कैब ड्राइवरों को लड़ाई-झगड़े या गलत बर्ताव के मामलों में सबसे पहले दोषी ठहराया जाता है। लेकिन इस बार एक ड्राइवर ने अपनी समझदारी और सूझबूझ से सबका ध्यान खींच लिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक टैक्सी ड्राइवर ने दिखाया कि कैसे उसकी गाड़ी में लगा कैमरा गलत करने वालों की सच्चाई सामने लाता है।
क्या है इस वीडियो में?
वीडियो की शुरुआत ड्राइवर के एक बयान से होती है। वह बताता है कि गाड़ी में कैमरा क्यों जरूरी है। ड्राइवर कहता है, 'अब ये कैमरा क्यों चाहिए गाड़ी में, वो मैं दिखाता हूं।' इसके बाद वीडियो में दिखता है कि कुछ लोग नशे की हालत में टैक्सी में बैठते हैं। वे गाड़ी में बैठते ही शराब पीने लगते हैं। आगे बैठी महिला पीछे वाली सहेली से शराब की बोतल पास देने को कहती है और ड्राइवर से कहती है, 'आपको पुलिस की चिंता है न? हम देख लेंगे, हटा देंगे।'
सड़क पर फेंकी शराब की बोतल
वीडियो में एक आदमी को ड्राइवर के पास वाली सीट पर बैठकर शराब पीते देखा जा सकता है। फिर वह खिड़की से बोतल सड़क पर फेंक देता है। इस पर ड्राइवर उसे शांति से समझाते हुए कहता है, 'ऐसा नहीं करते भाई।'
कैमरे ने बचाई ड्राइवर की इज्जत
गाड़ी में लगे कैमरे की वजह से यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। इससे यह साबित हुआ कि हर बार ड्राइवर ही गलत नहीं होते। कई बार पैसेंजर भी कानून और समाज के नियम तोड़ते हैं, लेकिन अगर कैमरा मौजूद हो तो सच्चाई सामने आ जाती है।
कहां की है घटना?
हालांकि वीडियो में जगह का नाम साफ नहीं बताया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि ये वीडियो कोलकाता का है, क्योंकि वीडियो में दिख रही सड़क और एक बस कोलकाता जैसी लगती है। हालांकि वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान नहीं हो सकी है।


Click it and Unblock the Notifications