भैंस बनी स्टार! जन्मदिन पर मालिक ने खर्च किए लाखों, लगवाया DJ, फुल नाइट चली पार्टी, यहां देखें पूरा वीडियो

Buffalo grand birthday celebration

आपने आज तक कितने सितारों के जन्मदिन धूमधाम से मनाते देखा होगा, आम हो या खास हर कोई अपना जन्मदिन धूमधाम से ही मनाना चाहता है, लेकिन फिलहाल तो अमरोहा से एक ऐसे जन्मदिन का वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। आज तक आपने इंसानों का और अपने फेवरेट पेट तक का जन्मदिन मनाते देखा होगा, लेकिन अमरोहा में तो ग्रामीण ने अपने भैंसे का जन्मदिन इतनी धूमधाम से मनाया कि आस पड़ोसी भी देखते रह गए। जब आपको इस जन्मदिन के खर्चे की कीमत पता चलेगी तब तो आपके होश ही उड़ जाएंगे।

भैंसे के जन्मदिन पर पूरे गांव को दी पार्टी

अमरोहा के सुनगढ़ गांव के रहने वाले एक आदमी ने अपने भैंसे के जन्मदिन पर भैंसे को खूब सजाया। इतना ही नहीं भैंस को गले में नोटों का हार पहनाया। पूरे गांव को आदमी ने भैंसे के जन्मदिन पर दावत दे दी। वहीं पहली बार भैंसे की आलीशान पार्टी देख सभी गांव वालों ने लाइन लगा ली।

जन्मदिन पर किया गया खास इंतजाम

आपको बता दें कि भैंसे के जन्मदिन के लिए DJ लगवाया गया। बड़ा और आलीशान केक लेकर आया गया। केक कटिंग के दौरान स्प्रे की बोतलें भी मंगवाई गईं। केक कटिंग के बाद केक पूरे गांव भर में बांटा गया। और सैकड़ों लोगों को भोजन भी करवाया गया। बताया जा रहा है कि भैंसे का जन्मदिन मनाने के लिए शख्स ने इस आयोजन में लगभग 2 लाख के आसपास खर्चा किया था। जैसे ही भैंसे का वीडियो सोशल मीडिया पर आया यह चर्चा का विषय बन गया। लोग जमकर भैंसे के जन्मदिन का फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: trending videos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X