बौद्ध भिक्षुओं की मंदिर में अश्लीलता, पॉर्न मूवी की DVD, सेक्स टॉयज, वेश्याओं की डिटेल्स समेत मिली ये चीजें
Buddhist Monks Arrest: थाईलैंड के चोनबुरी इलाके में एक बौद्ध मठ में पुलिस ने छापा मारा। छापे के दौरान मठ से नशीले पदार्थ (ड्रग्स), अश्लील फिल्में, सेक्स टॉयज और वेश्याओं की कॉन्टैक्ट डिटेल्स की जानकारी मिली। इस मामले ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है।

मठ में ड्रग्स और हथियार
यह कार्रवाई 27 जनवरी को की गई। गांव वालों ने पुलिस से शिकायत की थी कि मठ में ड्रग्स और हथियार रखे गए हैं।
नशीले पदार्थ और अश्लील डीवीडी
पुलिस जब मठ के कमरों की तलाशी ले रही थी, तब वहां से करीब 89,000 बाट नकद, एक पिस्तौल, नशीले पदार्थ और अश्लील डीवीडी मिलीं। तीन भिक्षुओं की जांच में ड्रग्स लेने की पुष्टि भी हुई।
बौद्ध भिक्षुओं को पकड़ा गया
इस मामले में चार बौद्ध भिक्षुओं को पकड़ा गया है। इनमें मठ के प्रमुख भिक्षु भी शामिल हैं। जांच में पता चला कि मठ प्रमुख के कागजात भी पूरे नहीं थे।
Buddhist monks are 'caught with stash of porn, sex toys, penis pump and an escort list' in police raid at Thai temple https://t.co/yYGb9vHhP1
— Daily Mail (@DailyMail) February 2, 2026
भिक्षुओं को भिक्षु पद से हटा दिया गया
चारों भिक्षुओं को भिक्षु पद से हटा दिया गया है। नशा करने वाले तीन भिक्षुओं को इलाज और सुधार केंद्र भेजा जाएगा। मठ प्रमुख को आगे की जांच के लिए इमिग्रेशन विभाग को सौंप दिया गया है।
थाईलैंड में बौद्ध धर्म
थाईलैंड में ज़्यादातर लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं और वहां हजारों मठ हैं। लेकिन इस तरह की घटनाओं से लोगों का भरोसा धार्मिक संस्थाओं पर कम हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











