Full Video: घूंघट खींचती रह गई सास-ननदें, नई नवेली बहू ने हाथ में गिटार लेकर कर दिया सबको चुप

Ghunghat Guitar Viral Video

Ghunghat Guitar Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद लोगों में हैरानी, गुस्सा और तमाम जज्बात एक साथ उमड़ रहे हैं। ये वायरल वीडियो हैं घूंघट में गिटार थामे एक नई नवेली टैलेंटेड दुल्हनिया का।

शादी के बाद दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म और नाचना गाना चलता रहता है इन्ही रस्मों से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया और आग की तरह वायरल हो गया। वायरल हो रहे इस वीडियो में पीली साड़ी में लंबे घूंघट में एक नई नवेली दुल्हन अपना चेहरा छुपाए दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं सामने बैठी महिला बार बार इस दुल्हन का घूंघट खींचकर और ज्यादा लंबा करती दिखाई दे रही हैं।

दिलचस्प बात ये हैं कि इस दुल्हन का हाथ में गिटार है जिसे वो खुद सेट करती है और अपना गाना गाती है। जैसे ही दुल्हन गाना गाना शुरू करती है वीडियो देखने वालो के साथ साथ वहां बैठी सभी महिलाएं एक दम शांत और हैरान रह जाती हैं।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही दुल्हन गाना गाती है वहां बैठे लोग हैरान रह जाते हैं। गाने के बोल हैं- एक दिन आप हमको मिल जाएंगे...

सोशल मीडिया पर वीडियोे वायरल हुआ तो लोग बोले बहू सिर्फ घर की शान नहीं, बल्कि असली 'टैलेंट क्वीन' है। हालांकि, आज के दौर में घूंघट की कुछ लोग आलोचना भी कर रहे हैं। लोगों को महिलाओं का यूं घूंघट कराना जरा भी पसंद नहीं आ रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: viral video bollywood viral
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X