पति संग लिए सात फेरे, DJ पर किया डांस, लेकिन विदाई से पहले दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, देखें अनोखा वीडियो

सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों तो शादी की सीजन चल रहा है। फिलहाल तो शादी के वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं। कभी दुल्हन की शानदार एंट्री होती है तो कहीं दूल्हा अपनी दुल्हन को इंप्रेस करने के लिए डांस करने लगता है। फिलहाल तो हाल ही में एक शादी का चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन अपने होने वाले दूल्हे को खुश करने के लिए डीजे पर डांस करती है, लेकिन फिर बाद में कुछ ऐसा होता है जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।
विदाई से पहले दुल्हन हुई फरार
दुल्हन पल्लवी शादी की सारी रस्में धूमधाम से पूरी करती है। वह दूल्हे के साथ सात फेरे भी लेती है, लेकिन जब विदाई की बारी आती है तब घर वाले बस दुल्हन को ढूंढते रह जाते हैं, लेकिन कहीं भी जब दुल्हन का अता पता नहीं चलता है। तब घरवाले परेशान हो जाते हैं। जब परिवार वालों ने हड़कंप मचाया और काफी खोजबीन की गई तब यह बात सामने आई कि दुल्हन कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई। आशंका जताई जा रही है कि शादी की सारी रस्में होने के बाद रात में ही लड़की ने फरार होने का प्लान बनाया। फिलहाल तो पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
दूल्हे का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
बता दें कि दूल्हे को इस शादी से बहुत उम्मीदें थीं। शादी में कोई कमी ना रहे इसलिए दूल्हे ने अपनी तीन बीघा जमीन जिसकी कीमत 1.60 लाख रुपये थी उसे गिरवी रखकर शादी में लगा दिया। उधार लेकर दुल्हन के लिए गहने भी बनवाए थे। लड़के वाले लगभग 90 बाराती और 11 गाड़ियां लेकर आए थे। वहीं इन सब खर्चे और उधारी को याद कर दूल्हा फूट-फूटकर रोने लगा। बता दें कि यह घटना बाराबांकी जिले की है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications










