मिल गई हरियाणा फर्जी वोट वाली ब्राजीलियन मॉडल, राहुल गांधी के खुलासे के बाद खुद पोस्ट किया वीडियो

Brazilian model Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाल ही में प्रेस कॉंफ्रेंस करते हुए चुनाव आयोग की नींद उड़ा दी थी। उन्होने एक ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर वाले कई वोटर्स दिखाए थे जिसने अलग अलग नाम से हरियाणा चुनाव में 22 वोट डाले थे।
जैसे ही इस मॉडल की तस्वीर पब्लिक की गई थी लोग हैरान थे और जानना चाहते थे कि आखिर ये कौन है और इतना बड़ा झोल कौन कर रहा है। जैसे ही इस मामले ने तूल पकड़ा तो वही ब्राजीलियन मॉडल सामने आ गई है।
जी हां, ब्राजील की इस मॉडल का नाम लारिसा है और उन्होने बकायदा एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया है। इस वीडियो में काफी कुछ कहती हुई नजर आ रही हैं।
क्या बोलीं ब्राजीलियन मॉडल
लारिसा को यकी नहीं हो रहा है कि लोग उनको लेकर इंडिया में बातें कर रहे हैं। मॉडल ने कहा, ''जो तस्वीर इंडिया में वायरल हो रही है वो मेरी पुरानी तस्वीर है। ये तब की तस्वीर है जब में उम्र काफी कम हुआ करती थी। लगभग 18 या 20 साल की उम्र की वो तस्वीर है जिसपर लोग बात कर रहे हैं और हंस रहे हैं। मेरी इस तस्वीर का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है इसको लेकर मुझे जानकारी नहीं है लेकिन शायद कोई चुनाव या वोटिंग जैसी चीज़ है और जिसको वोट देना होता है वो इसका इस्तेमाल कर रहा है। हम किस दुनिया में रह रहे हैं। मुझे तो स्कैम दिखाकर लोग वोड डाल रहे हैं।'' मॉडल का कहना है कि एक रिपोर्टर का कॉल उनके पास आया था और लो इसके बारे में बात करना चाहता था। इसके अलावा वो मेरे काम के बारे में भी बात करना चाहता था।
ब्राजीलियन मॉडल के इस वीडियो ने सामने आकर बवाल काट दिया है और ये कंफर्म हो गया है कि गलत तरीके से उसकी तस्वीर का इस्तेमाल फर्जी वोटिंग के लिए किया गया था। राहुल गांधी ने लाइव प्रेस कॉंफ्रेंस में इस तरह के स्कैम से पर्दा उठाया है। लोग उनको लेकर बात कर रहे हैं। बिहार चुनाव को लेकर चर्चा हो रही है और इसके पहले राजनीतिक उठा पटक चालू है।


Click it and Unblock the Notifications











