कौन है ये ब्राजीलियन मॉडल? हरियाणा चुनाव में 22 जगह डाले वोट.. राहुल गांधी के खुलासों से हिला चुनाव आयोग

Brazilian model

Brazilian model casts 22 votes: बीते कुछ महीनों से लगातार चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के खुलासों ने लोगों की नीदें हराम कर दी हैं। बिहार चुनाव से पहले राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर फिर से धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

इस दौरान उन्होने खुलासा करते हुए बताया कि कैसे एक ब्राजीलियन मॉडल इस चुनावों में फर्जी तरीके से वोट डाल जाती है। बता दें कि राहुल गांधी ने इस प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान एक ब्राजीलियाई मॉडल की तस्वीर दिखाई और इसके बाद जिस राज से पर्दा हटा वो काफी हैरान करने वाला था।

गौरतलब है कि मॉडल की ये तस्वीर हरियाणा के मतदान केंद्रों पर मौजूद है। इस मॉडल की तस्वीर के इस्तेमाल के साथ सीमा, स्वीटी और सरस्वती जैसे 22 अलग अलग नाम दिखाई दिए।

राहुल गांधी काफी समय से कह रहे थे वो एक हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे। इस वक्त उनका ये वीडियो चर्चा में है। राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' के आरोपों के बीच ये दावा भी किया कैसे चुनाव में धांधली हो रही है। इसके अलावा उनका कहना है कि बुधवार को फिर से एक प्रेस कॉंफ्रेंस होगी जिसमें वो बताएंगे कि कैसे हरियाणा के चुनावों में कांग्रेस भाजपा और उनके सहयोगी दलों का सफाया कर सकती थी लेकिन ऐसा कैसे नहीं हुआ। बता दें कि लगातार साल 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणामों में हेरफेर के आरोप लग लग रहे हैं। राहुल गांधी के समर्थक सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग को घेर रहे हैं।

कौन है ये ब्राजीलियन मॉडल

राहुल गांधी ने कई आरोपों के अलावा ये सवाल भी किया कि आखिर "यह महिला कौन है? इसका नाम क्या है? यह कहाँ से आई है? लेकिन इसने हरियाणा में 10 अलग-अलग बूथों पर 22 बार वोट कैसे डाले। इस औरत का एक नाम नहीं है बल्कि सीमा, स्वीटी, सरस्वती, रश्मि, विमला है। पता करने पर ये जानकारी सामने आई है कि ये ए ब्राज़ीलियाई मॉडल है।" देखने वाली बात होगी कि चुनाव आयोग इसपर क्या टिप्पणी करता है।

More from Filmibeat

Read more about: rahul gandhi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X