..................... Bodybuilder chitra purushotham photoshoot in bridal look viral on internet Bodybuilder brutally troll - Hindi Filmibeat

बॉडीबिल्डर दुल्हनिया की हसीन अदाएं देख बिलबिला उठे लोग, बोले- सास ननद में दहशत का माहौल....

Bodybuilder Brie Viral Videos

Bodybuilder Bride Viral Videos: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर लोग पूरे विश्व से जुड़ सकते हैं। रोजाना यहां पर कुछ ऐसा भी वायरल हो जाता है जो लोगों के पसीने छुड़ा देता है। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और शादी का तो सीजन भी चल रहा है। अब इसी बीच एक ऐसी दुल्हन आई है जो बेहद ही मस्कुलर है।

मसल्स वाली इस दुल्हन को देखने के बाद में अब काफी सारे लोग हैरान हो गए हैं और यह जानना चाहते हैं कि आखिरकार ये है कौन? जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह दुल्हन नहीं है बल्कि कर्नाटक की एक बॉडी बिल्डर है। उन्होंने सिर्फ और सिर्फ दुल्हन के ड्रेस अप में अपना फोटो शूट करवाया है।

इस फोटोशूट में यह बॉडीबिल्डर महिला कांजीवरम साड़ी में ब्राइडल ज्वेलरी पहनकर अपनी फ्लॉन्ट को प्लांट करती हुई नजर आ रही है। इस बॉडीबिल्डर महिला का नाम चित्रा पुरुषोत्तम है और यह बेंगलुरु की रहने वाली है। इनको मिस इंडिया फिटनेस से लेकर वैलनेस, मिस साउथ इंडिया, मिस कर्नाटक और मिस बेंगलुरु जैसे कई टाइटल मिल चुके हैं।

चित्रा पुरुषोत्तम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने बॉडीबिल्डिंग के शौक की वजह से इस फील्ड को चुना था। अब लगातार उनकी इन तस्वीरों पर लोग कमेंट करते हुए भी नजर आए हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लगता है कि ससुराल वाले मरते दम तक अच्छे से बात करेंगे तो वही एक अन्य यूजर लिखता है कि पति की अब खैर नहीं।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X