शादी में दुल्हन को गिफ्ट किया नीला ड्रम तो भड़क गए लोग, सौरभ राजपूत हत्याकांड का मजाक बनाने पर मचा बवाल!

Blue drum was gifted to the bride- सोशल मीडिया पर लोग चंद व्यूज के लिए कुछ भी करते हैं। कई बार तो कुछ ऐसा देखने को मिलता है जिसको देखकर आपको यकीन नहीं होता। बीमार समाज और लोगों की घटिया मानसिकता को दर्शाता एक वीडियो इस वक्त फिर से वायरल हो रहा है।
जी हां, इस वीडियो में सौरभ राजपूर मर्डर केस का मजाक बनाया जा रहा है। इस जघन्य अपराध को लोगों ने अब सोशल मीडिया पर साझा करके वाहवाही लूटने का साधन बना लिया है। दरअसल एक वीडियो सामने आया जिसमें एक शादी का माहौल है और नवविवाहित जोड़े को लोग गिफ्ट् दे रहे हैं। इस बीच कुछ ऐसा होता है कि लोग हैरान हो जाए हैं।
गिफ्ट में नीला ड्रम
वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि दूल्हे के दोस्त नीले का ड्रम लेकर स्टेज पर आते हैं और दुल्हन को देते हैं। जी हां, ये वीडियो आपको यकीनन काफी चौकाने वाला है। इस हत्याकांड की बात करें तो इसमें मुस्कान नाम की एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया था।
हत्या करके पति को नीले ड्रम में सीमेंट के साथ भर दिया था। इसको लेकर लोग मजाक बना रहे हैं और ड्रम दुल्हन को गिफ्ट कर रहे हैं। लोग इस वीडियो को देखकर भड़के हुए हैं। बता दें कि ये एक जगह की कहानी नहीं है बल्कि कई ऐसे वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''अभी भी लोगो को समझ नहीं आया है कि ये उन परिवार के लिए कितना बड़ा हार्ट ब्रेकिंग न्यूज़ था।'' एक ने लिखा, ''समाज किस ओर जा रहा है। मतलब कुछ भी।'' एक ने लिखा, ''लोग इसका मजाक क्यों बना रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''बहुत बुरा... हर चीज़ मनोरंजन के लिए नहीं होती।'' एक ने लिखा, ''जाहिल लोग।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये पोस्ट...


Click it and Unblock the Notifications