First Photos: आशिक के साथ जेल में पैदा की बेटी, बेशर्मी भरे अंदाज में बाहों में बाहे डाले निकले मुस्कान और साह

Muskaan Rastogi Baby Girl First Photos: उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए नीले ड्रम हत्याकांड की आरोपी मुस्कान रस्तोगी ने जेल में ही एक बच्ची को जन्म दिया है। शनिवार देर रात उसे पेट में तेज दर्द हुआ, तो पुलिस उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गई। वहां रविवार सुबह 6:50 बजे उसकी नॉर्मल डिलीवरी हुई। बच्ची का वजन 2.5 किलो है और डॉक्टरों ने बताया कि मां और बच्ची दोनों ठीक हैं। अब मुस्कान और साहिल की बेटी के साथ पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है। साहिल और मुस्कान बेटी को गोद में एक दूसरे के साथ अस्पताल में दिखाई दिए। इस दौरान पुलिस और प्रशासन से लोगों की मौजूदगी भी देखने को मिली।
सबसे खास बात यह है कि जिस पति सौरभ राजपूत की हत्या के आरोप में मुस्कान जेल में है, उसका जन्मदिन भी 24 नवंबर को ही होता है। उसी दिन मुस्कान ने अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया। उसकी पहली बेटी पीहू अभी सौरभ के माता-पिता के साथ रहती है।
जब पुलिस ने मुस्कान और उसके बॉयफ्रेंड साहिल को पकड़ा था, उस समय मुस्कान डेढ़ महीने की गर्भवती थी। रविवार रात अचानक दर्द बढ़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम ने उसकी सुरक्षित डिलीवरी कराई। सौरभ के बड़े भाई राहुल ने कहा है कि वे बच्ची का डीएनए टेस्ट करवाएंगे। अगर बच्ची उनके भाई की हुई, तो वे उसे अपनाएंगे। उन्होंने बताया कि परिवार अब भी मानसिक रूप से बहुत दुखी है, लेकिन बच्ची की जिम्मेदारी लेने से पीछे नहीं हटेगा।
मुस्कान रस्तोगी इस केस के कारण काफी चर्चित रही है और लोग उसे 'नीले ड्रम वाली मुस्कान' के नाम से जानते हैं। उसकी डिलीवरी की खबर फैलते ही मेडिकल कॉलेज में लोगों की भीड़ जुटने लगी। कई लोग उसे देखने और उसकी फोटो-वीडियो बनाने पहुँच गए।
भीड़ बढ़ने पर अस्पताल प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस तैनात कर दी है। महिला वार्ड के दरवाज़े बंद कर दिए गए हैं। केवल अस्पताल का ज़रूरी स्टाफ और सुरक्षा कर्मी ही अंदर जा सकते हैं। मुस्कान और साहिल पर आरोप है कि उन्होंने मिलकर सौरभ की हत्या की और शव को नीले प्लास्टिक ड्रम में छुपाया। मामला सामने आने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। मुस्कान की गर्भावस्था उसी समय पता चली थी। फिलहाल मुस्कान को अस्पताल के विशेष वार्ड में रखा गया है। आम लोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं है और डॉक्टर उसकी सेहत पर लगातार नज़र रख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications