Blinkit के डिलीवरी बॉय ने सामान देने के बहाने महिला के प्राइवेट पार्ट को छुआ, वीडियो सामने आते ही मचा बवाल

Blinkit delivery controversy: इन दिनों 10 मिनट में डिलीवरी की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है, लोगों का ऑर्डर आजकल जल्दी पहुंच जाते हैं और इसी वजह से इन डिलीवरी सर्विसेज की मांग भी बढ़ती जा रही है लेकिन हाल ही में इसी मामले को लेकर कुछ ऐसा हुआ कि वो चर्चा का विषय बन गया।
डिलीवरी बॉय पर गलत तरीके से छूने का आरोप
मुंबई की एक महिला ने सोशल मीडिया पर Blinkit के डिलीवरी बॉय पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया है। महिला ने प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने दावा किया कि डिलीवरी के दौरान डिलीवरी एजेंट ने उसे गलत तरीके से छुआ।
वीडियो में मिला सबूत
महिला के मुताबिक, जब वह Blinkit से खाना मंगवा रही थी, तब डिलीवरी बॉय ने पैकेट देते समय उनके सीने को छू लिया। इसके बाद उसने तुरंत पैकेट अपने सामने रख लिया ताकि कोई और गलत हरकत ना हो सके। जो वीडियो शेयर किया गया है, उसमें दिख रहा है कि ड्राइवर Blinkit की पीली यूनिफॉर्म में है। वह महिला को खाना देता है, पैसे लेता है और फिर चेंज लौटाते समय उसका हाथ महिला के सीने से लगता हुआ नजर आता है। महिला इस पर तुरंत पीछे हट जाती है।
महिला ने शेयर किया वीडियो
महिला ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "आज Blinkit से ऑर्डर करने के दौरान डिलीवरी बॉय ने मेरा पता दोबारा पूछा और फिर मुझे गलत तरीके से छू लिया। यह बिल्कुल गलत है। @letsblinkit कृपया सख्त कार्रवाई करें। क्या भारत में महिलाओं की सुरक्षा मजाक बन गई है?"
पहली कार्रवाई का दावा
इसके बाद महिला ने कई और ट्वीट किए और Blinkit की शुरुआती रिएक्शन पर नाराजगी जताई। उसका कहना था कि कंपनी ने शुरुआत में उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और बस ड्राइवर को चेतावनी देकर 'सेंसिटिविटी ट्रेनिंग' देने की बात कही।
कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल करने की कही बात
लेकिन जब महिला ने वीडियो सबूत के तौर पर कंपनी को भेजा, तब जाकर Blinkit ने बड़ा कदम उठाया। कंपनी ने उस डिलीवरी बॉय का कॉन्ट्रैक्ट तुरंत कैंसिल कर दिया और उसे अपने प्लेटफॉर्म से हमेशा के लिए बैन कर दिया।
ब्लिंकिट का बयान
Blinkit की तरफ से जारी बयान में कहा गया- "हमें इस घटना के लिए बेहद खेद है। हम समझ सकते हैं कि यह आपके लिए कितना परेशान करने वाला रहा होगा। कृपया भरोसा रखें कि जरूरी कार्रवाई की जा चुकी है। किसी और सहायता के लिए हमें डायरेक्ट मैसेज करें।"
इस घटना पर सोशल मीडिया पर लोगों के मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिले। ज्यादातर यूजर्स ने महिला को सपोर्ट करते हुए ड्राइवर के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। वहीं, कुछ लोगों का मानना था कि शायद वह छूना अनजाने में हुआ हो और जानबूझकर नहीं किया गया था।
लोगों के रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा- "वीडियो में साफ दिख रहा है कि उसने जानबूझकर हाथ आपकी तरफ बढ़ाया और गलत तरीके से छुआ। किस्मत से आपने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, वरना सबूत मिलना मुश्किल होता।"
जबकि एक और यूजर ने लिखा- "यह जानबूझकर नहीं हुआ। आपने पैसे उसके दाएं हाथ में दिए और उसके बाएं हाथ में पैकेट था। यह बस एक को-इंसीडेंस था, आप बिना वजह ध्यान खींचने की कोशिश कर रही हैं।"
इस वीडियो के बाद से सोशल मीडिया पर महिलाओं की सुरक्षा और ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स की जिम्मेदारी पर बहस तेज हो गई है। कई यूजर्स ने पूछा कि आखिर कब तक महिलाओं को इस तरह की घटनाओं का सामना करना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications