ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय ने रोकी बड़ी अनहोनी! महिला ने आधी रात में रैट पॉइजन मंगवाया, लेकिन समझदारी से बचाई जान

Blinkit delivery agent saves woman: तमिलनाडु से एक दिल छू लेने वाला मामला सामने आया है, जहां ब्लिंकिट के एक डिलीवरी एजेंट ने अपनी समझदारी से एक महिला की जान बचाने जैसा बड़ा कदम उठाया। एजेंट को शक हुआ कि महिला द्वारा मंगाई गई चूहे मारने की दवा (रैट पॉइजन) का गलत इस्तेमाल हो सकता है, जिसके बाद उसने दवा देने से इनकार कर दिया।

Blinkit delivery agent saves woman

डिलीवरी एजेंट ने बताया कि जब वह महिला से फोन पर बात कर रहा था, तभी उसे कुछ गड़बड़ महसूस हुई। कॉल के दौरान महिला लगातार रो रही थी, जिससे एजेंट को चिंता होने लगी। उसे लगा कि महिला किसी गंभीर परेशानी से गुजर रही है।

मौके पर पहुंचकर बढ़ी चिंता

जब डिलीवरी एजेंट महिला के घर पहुंचा, तो उसने देखा कि वह बहुत ज्यादा परेशान और स्ट्रेस में थी। महिला ने रैट पॉइजन के तीन पैकेट ऑर्डर किए थे, लेकिन उसकी हालत देखकर एजेंट ने दवा देने से मना कर दिया।

समझाकर रोका गलत कदम

एजेंट ने महिला से शांत होकर बात की और उसे कोई भी गलत कदम न उठाने की सलाह दी। उसने कहा कि जिंदगी की समस्याओं का हल आत्महत्या नहीं है। एजेंट ने महिला से पूछा कि क्या उसने यह दवा खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए मंगाई है। महिला ने मना किया, लेकिन एजेंट ने तर्क दिया कि अगर दवा चूहों के लिए थी, तो इसे पहले भी मंगाया जा सकता था। आधी रात को ऑर्डर करना उसे संदिग्ध लगा।

ऑर्डर कैंसिल करवाया

काफी समझाने के बाद एजेंट ने महिला को रैट पॉइजन का ऑर्डर कैंसिल करने के लिए मना लिया। इसके बाद वह वहां से चला गया। बाद में एजेंट ने कहा कि उसे महसूस हुआ जैसे उसने अपनी जिंदगी में कोई बहुत अच्छा और जरूरी काम किया है।

सोशल मीडिया पर तारीफ

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग डिलीवरी एजेंट की सूझबूझ, संवेदनशीलता और इंसानियत की जमकर सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि सही समय पर लिया गया उसका फैसला शायद किसी की जान बचाने वाला साबित हुआ।

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X