40 किलो गोल्ड के लालच में पति के पैर दबाती है ये अरबपति बिज़नेसमैन की पत्नी? बोलीं- इसमें क्या गलत है?
Satish Sanpal Wife Tabinda On Her Trolling: सतीश संपाल और उनकी पत्नी तबिंदा संपाल भारत से जाकर दुबई में बस गए और अभी के वक्त में अरबपति बिजनेसमेंस की लिस्ट में शामिल है। हाल ही में उन्हें नेटफ्लिक्स के शो देसी ब्लिंग में देखा गया। शो के बाद से ही वह काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं।

40 किलो सोने की मालकिन है ये हसीना
दरअसल आपको बता दें कि शो के दौरान तबिंदा संपाल ने खुलासा किया कि उनके पास 40 किलो सोना है और उनके पति सतीश हर साल उन्हें 3 किलो सोना गिफ्ट में दे देते हैं। तबिंदा संपाल को शो के दौरान अपने पति सतीश के पैरों के मसाज करते हुए देखा गया।
पति के पैर दबाने के लिए तबिंदा संपाल हुईं ट्रोल
इस पर तबिंदा संपाल ने बात करते हुए बताया कि वह हर सुबह उठकर अपने पति के पैर दबाती हैं और इस चीज को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि वह गोल्ड के लालच में अपने पति के पैर दबाती हैं।
लेकिन अब हाल ही में तबिंदा संपाल ने इस ट्रोलिंग को लेकर रिएक्शन दिया है। ह्यूमंस का बॉम्बे के साथ हाल ही में सतीश और तबिंदा संपाल ने बातचीत की। जहां पर उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स की रियलिटी शो में उनकी कई तरीके की बातों को गलत तरीके से देखा जा रहा है।
क्यों सतीश संपाल के पैर दबाती हैं तबिंदा संपाल?
तबिंदा संपाल ने पति के पैरों की मसाज करने को लेकर ट्रोल होने पर कहा कि "मेरा लोगों को यह बताने का कोई भी मकसद नहीं था कि मैं अपने पति के पैर दबाती हूं और सतीश मुझे इसके लिए गोल्ड देते हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। सतीश बहुत ज्यादा दौड़ लगाते हैं तो उनके पैरों में बहुत दर्द रहता है। वह बहुत ही अच्छे रनर है और वह 1 घंटे से ज्यादा वक्त तक दौड़ सकते हैं।"
तबिंदा संपाल ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "रोजाना वह तकरीबन 60 मिनट तक दौड़ते हैं तो मुझे ऐसा लगता है कि इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहेगा। मैं बस यही चाहती हूं कि वह सुबह 6 बजे आराम से उठ जाएं।"
शादी के बाद पति ही होता है खुदा
तबिंदा संपाल ने इस पर आगे बात की और कहा कि "सतीश से शादी करने से पहले मैं अपनी मां के पैर दबाया करती थी। हमारे यहां पर कहा जाता है की मां के कदमों में जन्नत है और उसके बाद आपके पति आपके मजाजी (दुनिया में) खुदा हैं। मुझे ऐसा लगता है कि यह बहुत ही अच्छी बात है और लोगों को कुछ अच्छा देखना चाहिए। उसमें बुराई नहीं देखनी चाहिए।"


Click it and Unblock the Notifications