अंबानी की शादी भूल जाओगे! इस बिजनेसमैन ने बेटी की वेडिंग में समेट लिया पूरा बॉलीवुड, जमावड़ा देखकर लोग भी दंग!

Rama Raju Mantena daughter wedding: उदयपुर इस वक्त एक भव्य और काफी चर्चित शादी की तैयारियों में डूबा हुआ है। यह शादी अंबानी परिवार की नहीं, बल्कि अमेरिका के मशहूर फार्मा बिजनेस टाइकून, रामा राजू मंटेना की बेटी की है। उनकी बेटी नेत्रा मंटेना की शादी वामसी गदिराजू से होने जा रही है। यह ग्रैंड वेडिंग 21 नवंबर से 24 नवंबर तक होगी।
इस शादी की चर्चा इसलिए और बढ़ गई है क्योंकि इसमें देश-विदेश की बड़ी हस्तियों को इनविटेशन मिला है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भी इस शादी में शामिल होने के लिए भारत पहुंच चुके हैं।
वेडिंग वेन्यू और थीम
यह शादी उदयपुर के उन शानदार जगहों पर होगी, जिन्हें दुनिया भर में रॉयल और लग्जरी एक्सपीरिएंस के लिए जाना जाता है- द लीला पैलेस, जेनाना महल और लेक पिछोला में मौजूद आइलैंड पैलेस। शादी की थीम पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसमें राजस्थानी ट्रडिशनल टच, शाही अंदाज और बॉलीवुड-स्टाइल म्यूजिकल नाइट्स शामिल होंगी।
स्टार-स्टडेड गेस्ट लिस्ट
यह शादी सिर्फ भव्य नहीं, बल्कि सेलिब्रिटी स्टार से भरी होने वाली है। खबरों के मुताबिक इस शादी में कुछ ग्लोबल सुपरस्टार परफॉर्म भी करेंगे, जैसे- जेनिफर लोपेज, जस्टिन बीबर आदि।
बॉलीवुड से शामिल होने की उम्मीद है-ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, नोरा फतेही, वरुण धवन, जान्हवी कपूर, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीज, माधुरी दीक्षित, करण जौहर, सोफी चौधरी, दिया मिर्जा, अमायरा दस्तूर आदि।
बताया जा रहा है कि इस शादी में शामिल होने के लिए कई चार्टर्ड प्लेन और प्राइवेट जेट पहले ही उदयपुर पहुंच चुके हैं।
रामा राजू मंटेना कौन हैं?
रामा राजू मंटेना अमेरिकी फार्मास्यूटिकल कंपनी Ingenus Pharmaceuticals के चेयरमैन और CEO हैं। यह कंपनी अमेरिका के साथ-साथ भारत और स्विट्ज़रलैंड में भी रिसर्च और डेवलपमेंट सुविधाओं के साथ काम करती है। मंटेना का जन्म भारत में हुआ था, इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई और बिजनेस के लिए अमेरिका का रुख किया। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड से क्लीनिकल फार्मेसी की डिग्री हासिल की और जेएनटीयू (जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी) से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया। वे हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़ी कई सफल कंपनियों के संस्थापक रह चुके हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति लगभग 20 मिलियन डॉलर (लगभग ₹167 करोड़) के आसपास बताई जाती है। उनकी पत्नी का नाम पद्मजा मंटेना है।
उदयपुर में हो रही इस शाही शादी की भव्यता इतनी बड़ी है कि इसकी तुलना अब मुकेश और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी से की जा रही है। सोशल मीडिया पर लोग इसे 'नई बिग-फैट इंडियन वेडिंग' कह रहे हैं, क्योंकि बजट, मेहमानों की लिस्ट, वेन्यू और सेलेब्रिटी लाइनअप देखकर हर कोई हैरान है।
शादी में जिस तरह दुनिया भर के बिजनेसमैन, पॉलिटिशियन, हॉलीवुड और बॉलीवुड स्टार्स शामिल हो रहे हैं, वह इसे देश की सबसे हाई-प्रोफाइल शादियों में से एक बना रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











