..................... Bihari Russian Wedding shakes nation Bihari man marry beautiful russain wedding photos after 5 years of relation - Hindi Filmibeat

बिहार की बहू बनी रशियन लड़की, जानिए कौन है ये बिहारी लड़का जिसने कर दिखाया ये कारनामा

Bihari Man Marry Russian Girl

Bihari Man Marry Russian Girl: प्यार एक ऐसी चीज है जिसके लिए इंसान भाषा, धर्म और देश हर कुछ लांघ जाने के लिए तैयार हो जाता है। आज हम आपको एक ऐसी ही लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके पूरे देश में चर्चे हो रहे हैं। दरअसल, एक बिहारी बाबू ने रशियन लड़की से साथ ऐसी दिल्लगी की कि उसे बिहार की बहू बनाकर ही माने।

मामला बिहार के कटिहार जिले का है। कटिहार जिले के नवाबगंज पंचायत के मुखिया कामता प्रसाद सिंह के बेटे डॉ. अनुभव शाश्वत से शादी करने के लिए रूस से एक लड़की बिहार आई है। दोनों की शादी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार डॉ. अनुभव शाश्वत और रसियन लड़की पिछले 5 सालों से दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे।

एक दूसरे को लंबे समय तक जानने समझने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। रशियन गर्ल कटिहार पहुंची। जहां लड़के के परिवार वालों ने दोनों की शादी धूमधाम से मंदिर में करवा दी। इस अनोखी शादी ने लोगों का दिल जीत लिया। कल यानी 10 जुलाई को मुखिया कामता प्रसाद सिंह द्वारा रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।

दरअसल, डॉ. अनुभव वर्ष 2020 में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए रूस गए थे। वहीं, पर उनकी मुलाकात रशियन गर्ल अनास्तासिया से हुई। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई, फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। लगभग 5 सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया है।

सोशल मीडिया पर ये शादी छाई हुई है। तमाम लोग इस बारे में चर्चा कर रहे हैं और शख्स की लव स्टोरी से काफी इंप्रेस दिखाई दे रहे हैं।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X