गांव वालों ने छोड़ा साथ, दो बेटियों ने उठाई मां की अर्थी, VIDEO देख छलक उठेंगे आंसू...

सोशल मीडिया पर यूं तो आए दिनों कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। कभी कोई वीडियो लोगों का मनोरंजन करता है तो कभी कोई वीडियो लोगों को हैरान कर देता है, लेकिन फिलहाल तो बिहार से दो बेटियों का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों की आंखों में आंसू छलक उठे हैं।

Viral video

बेटियों ने उठाई मां की अर्थी

दरअसल 30 जनवरी को इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दो लड़कियां अपनी मां की अर्थी कंधे पर उठाए नजर आ रही हैं। यह वीडियो छपरा जिले के मढ़ौरा प्रखंड के जवइनियां गांव का है। जहां दो बेटियां मिलकर अपनी मां को मुखाग्नि दे रही हैं। बेटियां अपनी मां के लिए रोती बिलखती नजर आ रही हैं।

लड़कियों ने किया मां का अंतिम संस्कार

दरअसल 20 जनवरी को जवइनियां गांव के रविंद्र सिंह की पत्नी बबीता देवी का निधन हुआ था। करीब डेढ़ साल पहले उनके पति का भी निधन हो गया था। परिवार के नाम पर बस दो बेटियां हैं। जब बबीता का निधन हुआ तब गांव वालों ने दोनों बेटियों को बेसहारा छोड़ दिया। गांव में से किसी ने भी लड़कियों का साथ नहीं दिया। दोनों ही बेटियों ने मां की अर्थी उठाई और मुखाग्नि दी। वहीं रास्ते में चलते हुए किसी ने उनका वीडियो बनाया जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। वीडियो देखने के बाद हर किसी की आंखों में आंसू हैं।

मां की थी तबियत खराब

एक मीडिया चैनल से बात करते हुए लड़कियों ने बताया कि मां की तबियत खराब थी। वह भर्ती थीं, लेकिन बचा पाना मुश्किल था। उनके निधन के बाद परिवार ने साथ नहीं दिया तो गांव वाले कैसे देते। जैसे तैसे करके उनके अंतिम संस्कार का सामान जुटाया। लड़कियों ने बताया कि अब आगे के कुछ काम हैं उनके लिए कुछ लोग आ रहे हैं। बता दें कि दोनों बहनों का यह वीडियो देख लोग भावुक हो उठे हैं।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X