बिहार इलेक्शन से पहले Khan Sir ने पूरी की गरीबों की मुराद, माथे पर भभूत रगड़ किया बड़ा ऐलान, जानकर देंगे दुआएं

Khan Sir Video: खान सर को आज कौन नहीं जानता। बच्चे से लेकर बूढ़ा तक हर कोई खान सर का नाम जपता है। शिक्षा के क्षेत्र में खान सर के बदलाव को देख स्टूडेंट्स तो उनकी तारीफ करने से पीछे नहीं हटते हैं। खान सर के वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा देते हैं। खान सर सिर्फ सिलेबस ही नहीं उसके अलावा भी अपने स्टूडेंट्स को ऐसी सीख देते हैं जिसे सुनकर लोग उनके फैन हो जाते हैं।
चर्चाओं में हैं खान सर
लेकिन बता दें कि खान सर कल से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सभी न्यूज हेडलाइन और यूट्यूब पर बस खान सर का ही नाम हैं। बिग बॉस में एंट्री की अफवाहों की वजह से नहीं बल्कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े बदलाव की वजह से। बता दें कि सावन के आखिर सोमवार को खान सर ने एक बड़ा ऐलान किया है। जिसे सुनकर लोग उन्हें जमकर दुआएं दे रहे हैं।
माथे पर तिलक लगाकर किया बड़ा ऐलान
माथे पर तिलक लगाकर खान सर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खान सर त्योहारों पर स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं का ऐलान करते नजर आ रहे है। वीडियो में खान सर बताते हैं कि वह बिहार के हर जिले में डायलिसिस सेंटर, ब्लड बैंक, खोलेंगे। जिसके लिए उन्होंने जापान, जर्मनी से मशीनें मंगवाई हैं। इसके अलावा खान सर जल्द ही बड़े अस्पताल खोलेंगे। खान सर ने यह भी कहा कि इन अस्पताल में मेदांता वाली सुविधाएं होंगी और फीस सरकारी अस्पताल वाली होगी।
दीवाली पर खोलेंगे अस्पताल
खान सर आगे कहते हैं कि किडनी खराब की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए वह डायलिसिस सेंटर खोंलेंगे। इन बीमारियों के इलाज के लिए अच्छा खर्च लगता है। जिस वजह से गरीब इलाज नहीं करवा पाता है। जो भी किडनी की बीमारी से जूझ रहा है वह पैसे की कमी की वजह से नहीं मरेगा। वह 50 रुपये में भी इलाज करवा पाएगा। खान सर कहते हैं कि सावन से उन्होंने डायलिसिस की शुरुआत की है। नवरात्र में वह ब्लैक बैंक खोलेंगे। दीवाली वाले दिन वह एक अस्पताल खोलेंगे और छठ पूजा जो बिहार की सबसे खास पूजा होती है इस दिन खान सर डाइनोसिस सेंटर खोलेंगे जिसमें हर तरह की जांच की सुविधाएं होंगी। बता दें कि खान सर के इस ऐलान के बाद लोग काफी खुश हैं। लोग खान सर की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications










