Shivani Kumari Fight- 'बिग बॉस' फेम शिवानी कुमारी की पड़ोसियों से जमकर हुई लड़ाई, उतारी चप्पल और...

Shivani kumari

Shivani Kumar Fight- बिग बॉस फेम शिवानी कुमारी का एक वीडियो इस वक्त आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपने अनोखे अंदाज से वीडियो बनाकर मशहूर हुईं शिवानी इस वक्त इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि उनकी लड़ाई उनके पड़ोसियों से हो गई है।

वायरल हो रहे वीडियो में आप शिवानी को काफी गुस्से में देख सकते हैं। इस वीडियो में वो लगातार चिल्ला रही हैं और अपनी चप्पलें भी फेंकती हुईं नजर आ रही हैं।

वीडियो को priya singh नाम के ट्विटर अकाउंट पर साझा किया गया है और इसमें उन्होने लिखा है, ''यूट्यूबर शिवानी कुमारी के घर में पड़ोसियों से मार हो गया। इस बवाल का भी शिवानी ने ब्लॉग बनाया है। काम के प्रति डेडिकेशन समझ रहे हैं। शिवानी यूपी के ओरैया जिले के अरयारी गांव की रहने वाली हैं और पेशे से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं।''

क्या कह रही हैं शिवानी?

वायरल हो रहे इस वीडियो में शिवानी कुमारी को चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। वो कह रही हैं, ''पागल हुइहैं अपने घर के लैं, पहले कहत हैं कि हम लड़ाई नहीं करत हैं।'' इस बीच बाकी घरवालों को और पड़ोसियों झगड़ते और गाली गलौज करते देखा जा सकता है। हालांकि इस लड़ाई के दौरान भी शिवानी लगातार व्लॉग शूट कर रहीं थीं और ये देखकर लोग हैरान हो गए। सबका कहना है कि वो अपना काम के प्रति कुछ ज्यादा ही लगनशील हैं। शिवानी के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

शिवानी कुमारी के इस वीडियो पर लोगों ने तरह तरह के कमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा, ''सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने गंध फैला रखा है, जिसका कोई काम नहीं सब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बन गए हैं।'' एक ने लिखा, ''क्या नाटक चल रहा है।'' एक ने लिखा, ''ये सब क्रिएटर हैं क्या।'' एक ने लिखा, ''डेडीकेशन तो है, इसी को कहते है दुनिया पागल होती जा रही है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो...

More from Filmibeat

Read more about: shivani kumari
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X