कोरिया में बजा भोजपुरी का डंका ? क्लास में टीचर रटवा रहे हैं 'का हाल बा', ये मजेदार VIDEO जीत लेगा दिल...

south korea video viral

Viral Video: भोजपुरी भाषा के कितने लोग दीवाने हैं। भोजपुरी गाना हो या भोजपुरी डायलॉग्स हों लोगों का दिल जीत लेते हैं। भोजपुरी सुनने वालों की संख्या ज्यादा है। तमाम ऐसे नेता, राजनेता और नामी हस्तियां हैं जो भोजपुरी बोलती हैं। बता दें कि भोजपुरी अब सिर्फ एक राज्य में बोलने वाली भाषा नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर लोग इस भाषा को पसंद करने लगे हैं। दरअसल हाल ही में कोरिया से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर और सुनकर लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं। साउथ कोरिया में इतनी अच्छी भोजपुरी। चलिए देखते हैं कि क्या है इस वीडियो में खास।

साउथ कोरिया में छाई भोजपुरी

दरअसल साउथ कोरिया से एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक कोरियन टीचर (कंटेंट क्रिएटर) येचन सी. ली क्लास में ग्रुप में बैठे स्टूडेंट को भोजपुरी भाषा सिखाते नजर आ रहे हैं। टीचर कहते हैं कि भारत में चार बेसिक बातचीत कैसे करें ? टीचर कहते हैं कि जब हम किसी से पहली बार मिलते हैं तो हम 'हैल्लो' कहते हैं, लेकिन भारत में इसे कहेंगे 'का हो ?' वहीं बच्चे भी का हो दोहराते हैं। यह सुनकर टीचर बच्चों की तारीफ करते हैं। टीचर बताते हैं कि जब उसी इंसान से दोबारा मिलते हैं तो हम कहते हैं कि 'कैसे हो' लेकिन भारत में कहा जाएगा 'का हाल बा ?' इसी के साथ ही टीचर रिप्लाई करना भी बताते हैं। वह कहते हैं कि इसके रिप्लाई में आपको 'ठीक बा' कहना होगा।

वीडियो देख लोगों के आए मजेदार कमेंट्स


टीचर बताते हैं कि हम यहां लोगों को गुड बाय कहते हैं, लेकिन भारत में इसे 'खुश रहो' कहा जाता है। कोरियन टीजर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग तो इस वीडियो को देख कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इंटरनेशनल लेवल पर छाई हुई है भोजपुरी वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मजा आ गया इस वीडियो को देखकर अब आगे से भोजपुरी के बाद बाकी भाषाएं जैसे हिंदी, बंगाली और पंजाबी भी बोलना।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X