Saiyaara Bhajan- भजन मंडली ने बना दिया माहौल, 'सैयारा' का भजन वर्जन सुनकर खिलखिलाने लगे लोग

Saiyaara Bhajan Version- सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए कोई नहीं जानता है। इस वक्त मोहित सूरी की फिल्म सैयारा का टाइटल ट्रैक काफी चल रहा है और यही कारण है कि लोग हर जगह सैयारा गाते हुए मिल जाते हैं।
कुछ लोग रील बनाते हैं तो कुछ सीन्स को कॉपी करते हैं। लेकिन अब जो सामने आया है वो काफी काफी हैरान करने वाला है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सैयारा का भजन वर्जन सामने आया है।
तबलों की धमक के बीच महिला ने भजन मंडली के साथ सैयारा गाया तो सोशल मीडिया पर इसको साझा करने वालों की बाढ़ आ गई। गाने का अलग ही चार्म है और इसकी दीवानगी ने समझ से परे है।
भजन मंडली ने गाया सैयारा
वायरल हो रहे वीडियो में भजन मंडली है जिसकी गायक एक महिला है। इस दौरान सामने कुछ लोग भी बैठे हैं जो कि उनको सुनने आए हैं। शायद ही किसी ने सोचा होगा कि भजन के बीच में गायिका लोगों का मनोरंजन करने के लिए कुछ ऐसा भी करने वाली है। चिल्ला चिल्लाकर सैयारा गाना गाती इस गायक को देखकर लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर रिएक्शन भी आ रहे हैं। अगर सैयारा को साल 2025 का बॉलीवुड का सबसे ज्यादा चलने वाला गाना कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
इस वीडियो को देखते ही कुछ लोग इसको पसंद कर रहे हैं तो कुछ मजाक बना रहे हैं। किसी का कहना है कि इसका वनरात्रि वर्जन आएगा और उसी का इंतजार है। इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा नजर आईं थीं। सैयारा ने रिलीज होकर लोगों को दीवाना कर दिया था। फिलहाल आप देखिए सैयारा का भजन वर्जन..


Click it and Unblock the Notifications











