..................... Bhagwat Das wants that Bhagavad Gita should be taught in schools - Hindi Filmibeat

'स्कूल में भगवद गीता पढ़ानी चाहिए...', गुरुकुल में पढ़ने जाते हैं 4 साल के नन्हे से भागवत, बोले- वहां पर सब कुछ

Bhagwat Das

नन्हे से कृष्ण भक्त भागवत दास को तो आपने सोशल मीडिया पर या फिर वृंदावन में अक्सर देखा होगा। भागवत दास अक्सर किसी न किसी वजह के चलते भी चर्चा में रहते हैं और उनको कई सारे न्यूज़ चैनलों के साथ में इंटरव्यू के दौरान भी देखा जा चुका है। 3 साल की उम्र में इतना सब कुछ सीख लेना बहुत बड़ी बात होती है।

भागवत को बहुत ही बड़े-बड़े श्लोक भी याद है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह ऐसे वैसे स्कूल में नहीं बल्कि गुरुकुल में पढ़ने के लिए जाते हैं। जहां पर उनको भगवद गीता पढ़ाई जाती है। अब हाल ही में भागवत दास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।

भागवत दास का यह वायरल हो रहा वीडियो न्यूज़ 18 इंडिया के साथ इंटरव्यू के दौरान का है। यहां पर जब भागवत से सवाल किया गया कि क्या आप स्कूल जाते हैं या फिर गुरुकुल जाते हैं। इस पर भागवत ने जवाब देते हुए कहा कि "हम स्कूल नहीं बल्कि गुरुकुल जाते हैं। मैं स्कूल इसीलिए नहीं जाता क्योंकि वहां पर भगवद गीता नहीं पढ़ाई जाती।"

भागवत ने आगे कहा कि "गुरुकुल में दोनों ज्ञान पढ़ाए जाते हैं आध्यात्मिक भी और भौतिक भी। इसीलिए अगर मुझे स्कूल में भी पढ़ाना चाहते हो तो वहां पर भी भगवद गीता पढ़ाओ तो मैं स्कूल में भी पढ़ लूंगा।" अब लगातार भागवत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और काफी सारे लोग उनकी बात से सहमत भी है।

Read more about: bollywood news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X