प्यार में अंधी हुई बेटी! BF को भेजी मां की प्राइवेट तस्वीरें, पकड़ी गई तो घर से हुई फरार, मामला पहुंचा थाने
Bengaluru viral news: बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपनी ही 23 साल की बेटी और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मां का आरोप है कि बेटी ने उनकी और परिवार की एक और महिला मेंबप की प्राइवेट तस्वीरें अपने लवर को भेज दी थीं, वो भी बिना उनकी जानकारी और परमिशन के।

मां के मुताबिक, उनकी बेटी पढ़ाई और रोजमर्रा के कामों के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करती थी। लेकिन कुछ समय से वह फोन पर बहुत ज्यादा वक्त बिताने लगी थी और अक्सर किसी शख्स से वीडियो कॉल और चैट करती रहती थी। एक दिन जब मां ने उसे देर रात वीडियो कॉल पर बात करते देखा, तो उन्हें शक हुआ।
जब मां ने बेटी से फोन देखने को कहा, तो उसने पहले मना कर दिया। काफी बहस के बाद जब फोन चेक किया गया, तो उसमें कुछ प्राइवेट तस्वीरें मिलीं। इन तस्वीरों को देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए।
बॉयफ्रेंड पर दबाव बनाने का आरोप
मां का कहना है कि ये तस्वीरें बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड वरुण उर्फ गिरिधर को भेजी थीं। आरोप है कि युवक बेटी पर लगातार दबाव बना रहा था कि वह ऐसी तस्वीरें भेजे। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए शेयर की गई थीं।
घर में बढ़ा तनाव, बेटी ने छोड़ा घर
जब इस बात का खुलासा हुआ तो घर में काफी तनाव और विवाद पैदा हो गया। परिवार ने बेटी को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद बेटी घर छोड़कर चली गई और परिवार को बताया कि वह उसी युवक से शादी करना चाहती है। कुछ समय बाद दोनों की शादी होने की जानकारी भी सामने आई।
पुलिस जांच में जुटी
इस पूरे मामले की शिकायत ब्याताराणपुरा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बेटी और उसके पति दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और उनकी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तस्वीरें कब ली गईं, किसे भेजी गईं और कहीं उनका गलत इस्तेमाल तो नहीं हुआ।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला पारिवारिक विवाद के साथ-साथ साइबर अपराध से भी जुड़ा हो सकता है। जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। यह मामला एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि डिजिटल दौर में प्राइवेट जानकारी और तस्वीरों की सिक्योरिटी कितनी जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications











