बंगाली इंफ्लुएंसर Sofik SK ने MMS लीक होने के बाद मांगी माफी, गर्लफ्रेंड के पास था वीडियो

Sofik SK MMS Leak: बंगाली इंफ्लुएंसर सोफिक एसके का एमएमएस लीक होने के बाद बवाल मच गया था। इस वीडियो सोफिक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए थे। बता दें कि एमएमएस को लेकर सोफिक का आरोप है कि उसके दोस्त ने गद्दारी करते हुए लीक कर दिया है और उसको वो अपना भाई मानता था।
सोफिक सामने आया है और माफी मांगते हुए एक एक बात सच सच बता डाली है। उसने माना है कि वो एमएमएस उसका और उसकी गर्लफ्रेंड का है लेकिन ये काफी पहले का था। सोफिक ने कहा कि उस दोस्त से उसने सारे नाते तोड़ दिए थे और वो ब्लैकमेल करता था।
माफी मांगते हुए सोफिक एसके ने खोला राज
MMS Leak होने के बाद सोफिक एसके ने खुलकर अपनी बात रखी है। इस दौरान वो बंगाली भाषा में बोल रहा था। सोफिक एसके का कहना है कि, "वीडियो एक साल से ज़्यादा पुराना है, और अब मैं पूरी तरह बदल चुका हूँ। मैं सिर्फ़ अपने काम पर ध्यान देता हूँ। हालाँकि, मेरे कुछ दोस्त हैं जो मेरी तरक्की को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। वे नहीं चाहते कि मैं अच्छा काम करूँ, इसलिए उन्होंने वीडियो पोस्ट करके उसे वायरल कर दिया।"
इसके अलावा सोफिक ने कहा, अब आप पूछेंगे कि उन्हें मेरा इतना निजी वीडियो कैसे मिला। खैर, यह वीडियो मेरे पास भी नहीं था। मेरी गर्लफ्रेंड के पास था। हम किसी चीज़ की शूटिंग कर रहे थे, और हम दोनों ने अपने फ़ोन उस दोस्त को दे दिए, जो हमारे पासवर्ड जानता था। हम उस पर बहुत भरोसा करते थे, इसलिए हम उसे सब कुछ बताते थे। उसने हमारे फ़ोन से वीडियो निकाल लिया और हमें ब्लैकमेल करता रहा। ब्लैकमेल से मैं इतना नाराज़ हो गया कि मैंने उससे सारे संपर्क तोड़ दिए। इससे वह बहुत नाराज़ हो गया, और उसने वीडियो ऑनलाइन पोस्ट कर दिया - ऐसा कुछ जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। मैं उसे अपना भाई मानता था, और पिछले कुछ दिनों से उसके साथ रह रहा था, लेकिन उसने क्लिप पोस्ट करने से पहले एक बार भी नहीं सोचा।"
सोफिक के इस खुलासे के बाद लोग उस दोस्त काफी खरी खोटी सुना रहे हैं। हाल ही में सोफिक और उसकी गर्लफ्रेंड ने सामने आकर इस पर बात की थी। गर्लफ्रेंड ने भी यही बात बताई थी किसी खास दोस्त ने एमएमएस लीक किया है।


Click it and Unblock the Notifications