बंगाली कपल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया सुहागरात का वीडियो, बिस्तर पर लेटी दुल्हन के साथ दूल्हे ने...

Suhagrat Viral Video: सोशल मीडिया के इस दौर में लोग व्यूज और लाइक्स पाने की होड़ में कंटेंट के नाम पर अपने अंतरंग पलों को भी शेयर करने से पीछे नहीं हटते हैं। इंटरनेट पर अक्सर कपल्स के रोमांटिक वीडियो वायरल रहते हैं वहीं अब लोग अपने सुहागरात के पलो को शेयर करने से भी परहेज नहीं करते हैं। सोशल मीडिया पर एक कपल का सुहागरात वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो बंगाली कपल है जो बंगाली भाषा में ही अपनी बात कहता दिखाई दे रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल सुहागरात की सेज पर बैठा है और खुद मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। इस कपल का नाम सज्जाद चौधरी और उसकी पत्नी बताया जा रहा है। सज्जाद खुद को एक्टर बताता है और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सज्जाद कैमरे की तरफ देखते हुए कहता है, "देखो, मैं शादी करके आया हूं। ये है मेरी गोरी-चिट्टी बीवी। रंग से कोई फर्क नहीं पड़ता, प्यार दिल से होना चाहिए।"
इस पर उसकी पत्नी उसे टोकती है और कहती है, "क्या पर्सनल चीजें भी अब लोगों को दिखाओगे?" पत्नी थोड़ी नाराज नजर आती है और उसे ये बात पसंद नहीं आती कि सुहागरात जैसा निजी पल भी पब्लिक किया जा रहा है। लेकिन सज्जाद जवाब देता है, "इतनी सुंदर पत्नी है, लोगों को क्यों न दिखाऊं कि मुझे कितनी खूबसूरत बीवी मिली है।" इतना ही नहीं, वीडियो में अचानक कमरे की लाइट चली जाती है, तो सज्जाद हंसते हुए कहता है, "अब मैं नजर नहीं आ रहा, लेकिन मेरी बीवी दिख रही है, देखो कितनी चमक रही है।" फिर वीडियो खत्म होने से पहले वह कहता है, "प्यार करो, शादी करो और खुश रहो।"
वायरल इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म इंस्टाग्राम पर sajjad_chowdhury420 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जिसे अब तक 47 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जबकि, 2 लाख से ज्यादा लोग लाइक किए है। वीडियो देखकर यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखा, "ऐसा कौन करता हैं भाई," कुछ ने मजाक उड़ाया, कुछ ने इसे फेक बताया तो कुछ ने सज्जाद की सोच को सराहा।
हालांकि, पत्नी की नाराजगी यह दिखाती है कि कुछ चीजें निजी होती हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करना सही नहीं होता। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो सच में उनकी सुहागरात का है या सिर्फ कंटेंट के लिए बनाया गया है, क्योंकि सज्जाद के प्रोफाइल में वह महिला कई बार नजर आती है और सज्जाद पेशे से अभिनेता है।


Click it and Unblock the Notifications











