Viral Video: गुलाबी साड़ी में ट्रेन की रानी! खूबसूरत किन्नर को देखकर लोग बोले- 'एक्ट्रेस से भी ज्यादा सुंदर'

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब चर्चा में है। इसमें एक किन्नर (ट्रांसजेंडर) नजर आ रही है जिसकी खूबसूरती देखकर लोग दंग रह गए हैं। देखने वाले कह रहे हैं कि ये किन्नर इतनी सुंदर है जैसे कोई अप्सरा धरती पर उतर आई हो।
गुलाबी साड़ी में नजर आई किन्नर
वायरल वीडियो में एक किन्नर गुलाबी साड़ी पहनकर ट्रेन के डिब्बे में घूमते हुए ताली बजाकर लोगों से पैसे मांगती दिख रही है। उसके गोरे और चमकते चेहरे को देखकर यात्री भी हैरान रह गए। वहीं, सोशल मीडिया पर लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे। कोई उसे 'ट्रेन की रानी' बता रहा है तो कोई लिख रहा है कि वो 'बॉलीवुड हिरोइन से भी ज्यादा सुंदर लग रही है।'
बार-बार देखा और शेयर किया जा रहा वीडियो
यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और दोस्तों-परिवार के साथ शेयर भी कर रहे हैं। साथ ही, हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर यह खूबसूरत किन्नर कौन है और कहां से आई है?
यूजर्स कर रहे ढेरों कमेंट्स
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने लाइक और शेयर भी किया है। कमेंट सेक्शन में भी लोगों ने तरह-तरह की बातें लिखीं। किसी ने कहा- 'यह लड़की है, जो एक्टिंग करके पैसे कमा रही है।' वहीं, कुछ का कहना है कि 'ये किन्नर नहीं बल्कि रील बनाने के लिए किया गया प्रैंक हो सकता है।' जबकि कई लोग लिख रहे हैं कि 'इतनी खूबसूरत किन्नर आज तक नहीं देखी।'


Click it and Unblock the Notifications