महादेव मंदिर में बार गर्ल्स का शो, मंदिर में अश्लीलता देख खुश हुए बच्चे-बूढ़े, भड़के लोग बोले- Oyo मंदिर कमेटी

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक करामती वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई बार इंटरनेट पर आपने कभी स्कूल में तो कभी कॉलेज में कभी शादी ब्याह में तो कभी ट्रेन और मेट्रो में अजीबो गरीब डांस के वीडियो तो आपने खूब देखे होंगे लेकिन इस बार मंदिर में हुई अश्लीलता के वीडियो ने हर किसी का पारा हाई कर दिया है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बार डांसर अपने सेक्सी मूव्स से भक्तों को खुश करती दिखाई दे रही है। वीडियो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में स्थित सुप्रसिद खेरेश्वर महादेव मंदिर का बताया जा रहा है।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि महादेव मंदिर में बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। बार बालाओं का मंदिर में ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम की आड़ में धार्मिक स्थल पर अश्लीलता परोसी जा रही है. इस दौरान वहाँ मौजूद हर उम्र के लोग इस अश्लील डांस को इंजॉय करते और वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं।
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच गया। वीडियो का कमेंट सेक्शन पूरा का पूरा गुस्सा और आक्रोश जैसे कमेंट से पटा दिखाई दे रहा है। एक यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा, "संस्कृत कार्यक्रम में ऐसा कभी नहीं देखा।" ऐसे ही एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "Oyo मंदिर कमेटी।"


Click it and Unblock the Notifications











