Viral Video - पैसे लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मुसलमान से करवाई थी बहन की शादी? लड़की ने किया बड़ा दावा

Viral Video: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह अब काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुके हैं और सोशल मीडिया पर भी अक्सर उनकी कोई ना कोई वीडियो वायरल होती हुई नजर आती है। लेकिन इस बार उनको लेकर एक बड़ा दावा किया जा रहा है।
दरअसल इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में एक लड़की दावा करती हुई नजर आ रही है कि धीरेंद्र शास्त्री की बहन ने एक मुस्लिम शख्स के साथ में शादी की है। जब उनसे सवाल किया गया कि यह खबर कहां से आपको मिली तो उन्होंने कहा कि यह खबर नेशनल मीडिया पर चली थी।
वायरल वीडियो में इस लड़की ने यह भी दावा किया कि एक धीरेंद्र शास्त्री से इंटरव्यू के जब उनसे सवाल किया गया कि आपकी बहन की शादी मुस्लिम से हुई है तो उन्होंने कहा कि हां वह काफी अच्छी व्यक्ति है। अब लगातार इस लड़की का यह वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और काफी सारे लोग इसको ट्रोल भी कर रहे हैं।
लेकिन अगर हम इस पूरी खबर का फैक्ट चेक करते हैं तो यह पूरी तरीके से गलत है। दरअसल टीवी शो आप की अदालत में जब पत्रकार रजत शर्मा ने धीरेंद्र शास्त्री से सवाल किया था कि क्या आपको मुसलमान से कोई परेशानी है? इस पर धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं कि नहीं बिल्कुल भी नहीं और हमारे तो बहुत सारे दोस्त भी हैं।
इस पर उनसे सवाल किया गया कि मैंने तो सुना है कि आपकी बहन की शादी एक मुस्लिम से पैसे लेकर अपने करवाई है। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आज भी हमारा मित्र है और अभी 5 दिन पहले ही मिला है। हमने साथ में चाय भी पी है और लगभग 500 से 600 मुसलमान परिवार हैं जो आत्मा से जुड़े हुए हैं।
कुल मिलाकर इस इंटरव्यू के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा कि उनकी बहन की शादी किसी मुसलमान आदमी के साथ में हुई थी। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपने एक मुसलमान दोस्त का जिक्र किया था जिसने उनकी बहन की शादी के वक्त आर्थिक सहायता की थी। इस शख्स का नाम शेख मुबारक है। दरअसल जब धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी बहन रीता गर्ग की शादी की थी तो वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे और इसीलिए करीब ₹20,000 शेख मुबारक ने उनको दिए थे।


Click it and Unblock the Notifications