Video: 'क्षमता रही तो करेंगे...', शादी के बाद 14 बच्चे करने पर धीरेंद्र शास्त्री ने दिया ऐसा जवाब

Dhirendra Shastri

Dhirendra Shastri Viral Video: बागेश्वर धाम के नाम से मशहूर हुए धीरेंद्र शास्त्री आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री अपना दरबार लगाते हैं और साथ ही साथ श्रद्धालुओं के बीच में काफी मशहूर हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी उनका कोई ना कोई वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ जाता है।

अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दे कि धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो पत्रकार अतुल अग्रवाल के साथ में इंटरव्यू के दौरान का है। वायरल हो रही वीडियो में उनसे अतुल अग्रवाल शादी के बाद बच्चों को लेकर सवाल करते हैं।

वायरल हो रही है वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं कि आपने कहा कि शादी होगी तो आप 14 बच्चे करेंगे। ये तो आग लगाने वाली बात है। इस पर अतुल अग्रवाल ने कहा कि आप कह रहे हैं कि मुसलमान की संख्या बढ़ती जा रही है और हिंदू कम होते जा रहे हैं। इसीलिए अपील की जा रही है कि हिंदू अपनी आबादी बढ़ाएं।

इस पर धीरेंद्र शास्त्री जवाब देते हुए कहते हैं कि ये तो तय है कि अगर हमारी शादी हुई तो हम दो से ज्यादा बच्चे करेंगे। इस पर अतुल अग्रवाल ने सवाल किया कि 14 नहीं करेंगे? हालांकि धीरेंद्र शास्त्री ने जवाब देते हुए कहा कि बताएंगे। इस पर अतुल अग्रवाल कहते हैं कि यह हर एक अच्छी शुरुआत अपने घर से ही होती है।

इस पर धीरेंद्र शास्त्री मजाक करते हुए जवाब देते हैं कि यह सब बेफिजूली की बात है। धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि हम तो मजाक कर रहे हैं होंगे। तब अतुल अग्रवाल ने उनसे कहा कि ये हैडलाइन है कि महाराज जी ने कहा कि उनके 14 बच्चे होंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने मना किया। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि क्षमता रही तो करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X