सबसे महंगे गुरू है धीरेंद्र शास्त्री, अंबानी-अडानी ही कर सकते है अफॉर्ड, 28 साल की उम्र मे बनाया ये साम्राज्य

Dhirendra Krishna Shastri Fees For A Katha: छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह पिछले कई दिनों से काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं और उनको लेकर कोई ना कोई खबर भी आती रहती है। वह अचानक से पूरे देश में काफी लोकप्रिय हो गए।
धीरेंद्र शास्त्री की एक कथा की फीस
जानकारी के लिए आपको बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा वाचक भी हैं और इतना ही नहीं अब काफी सारे लोग तो यह भी जानना चाहते हैं कि आखिरकार वह एक कथा के लिए कितना पैसा लेते हैं? तो चलिए आज हम आपको इस बारे में पूरी खबर बताने वाले हैं कि आखिरकार वह पैसा लेते भी है या नहीं।
धीरेंद्र शास्त्री की कमाई
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक कथा से कितना पैसा लेते हैं या फिर लेते भी है या नहीं इस बात का कोई भी पुख्ता सबूत हमारे पास में नहीं है। अलग-अलग वेबसाइट पर अलग-अलग जानकारी दी गई है। कई जगह पर दावा किया गया है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक दिन के लिए तकरीबन 10 से 15 हजार तक का चार्ज ले लेते हैं और हर महीने का 5 से 7 लाख रुपए कमाते हैं।
दक्षिणा नहीं लेते
एक वीडियो के आधार पर दावा किया जा सकता है कि धीरेंद्र शास्त्री एक कथा का तकरीबन एक करोड रुपए लेते हैं। दरअसल एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें खुद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आज के समय में हम भारत के सबसे महंगे गुरु हैं और कथा के लिए एक करोड़ तो चाहिए ही। दक्षिणा नहीं लेते हैं।
मजाक भी हो सकता है
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की इस बात को सुनने के बाद में ऐसा ही लगता है कि वह अपनी एक कथा के लिए इतना चार्ज तो करते होंगे। हालांकि यह बात कितनी सच है और कितनी झूठ यह तो वही बता सकते हैं। हालांकि ऐसा भी हो सकता है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा यह बात मजाक में की गई हो।


Click it and Unblock the Notifications